
शहर के हर गली मोहल्ले में हुआ होलिका दहन,शहर के हर गली मोहल्ले में हुआ होलिका दहन,शहर के हर गली मोहल्ले में हुआ होलिका दहन
छतरपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वैदिक रीतिरिवाज का पालन करते हुए होलिका दहन किया गया लेकिन इस बार कुछ खास तरह से होलिका दहन हुआ। सनातन धर्म सेवा समिति ने बुराई की प्रतीक होलिका दहन के साथ ही कोरोना दहन किया ताकि यह बीमारी भी खत्म की जा सके। लोगों ने प्रार्थना की कि बीमारी से आम जनमानस को मुक्ति मिले। शहर ही नहीं पूरे जिले और प्रदेश में होली दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कहीं शाम को तो कहीं देर शाम पूजापाठ के बाद लोगों ने होली जलाई। रंगों का पर्व होली आज है। सोमवार को रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाएगी। प्रशासन ही नहीं सामाजिक संगठनों ने भी कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आवश्यक नियमों का पालन कर होली मनाने का आग्रह किया है।
सनातन धर्म सेवा समिति के सौरभ तिवारी ने बताया कि नंदीवाला मंदिर के पास शुक्लाना तिराहे पर होलिका दहन के पावन अवसर पर इस बार कोरोना दहन किया गया है ताकि इस बीमारी से लोगों को मुक्ति मिल सके। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु की भक्ति में लीन प्रहलाद को जब उसके पिता हिरण्यकश्यपू ने समाप्त करने के लिए होलिका का उपयोग किया था तब भक्त प्रहलाद सकुशल बच गए और होलिका ही समाप्त हो गई थी। अर्थात् जिसे कभी आग में न जलने का वरदान हो और वह बुराई का साथ दे तो उसका अंत निश्चित है। ठीक इसी तरह कोरोना भी गंभीर बीमारी है इसलिए इसका समाप्त होना आवश्यक है। भगवान विष्णु से यही प्रार्थना है कि वे सभी लोगों को इस बीमारी से दूर रखें। इस अवसर पर शानू ताम्रकार, गौरव तिवारी, नितिन गुप्ता, संदीप सोनी, अमन रूसिया, शैलेन्द्र तिवारी, वीरपाल सिंह, शिवपाल कुशवाहा, रानू ताम्रकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशासन ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
त्यौहार को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। शहर के छत्रसाल चौराहे से कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, एसपी सचिन शर्मा, एसडीएम संतोष कुमार चंदेल, तहसीलदार संजय शर्मा, सीएसपी लोकेन्द्र सिंह की उपस्थिति में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। शहर के मुख्य मार्गों से घूमता हुआ फ्लैग मार्च लोगों को संदेश दे रहा था कि वे शांतिपूर्वक कोविड नियमों का पालन करते हुए त्यौहार मनाएं। कलेक्टर ने हमाओ घर हमायी होली, मेरा मास्क मेरी सुरक्षा जैसे स्लोगन पहले ही जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इसी तर्ज पर होली मनाएं। फ्लैग मार्च में ओरछा रोड थाना प्रभारी माधवी अग्रिहोत्री, सिविल लाइन टीआई जगतपाल सिंह, कोतवाली टीआई अरविंद सिंह दांगी, यातायात सूूबेदार गैलेन्द्र नागेश सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
Published on:
28 Mar 2021 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
