25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला पंचायत एसीईओ चंद्रसेन सिंह पर कार्रवाई न करने के नाम लाखों रुपए लेनदेन के लगाए आरोप

जिला पंचायत एसीईओ चंद्रसेन सिंह पर कार्रवाई न करने के नाम लाखों रुपए लेनदेन के लगाए आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Unnat Pachauri

•

Updated: 20 Feb 2024, 8:26 PM IST

जिला पंचायत एसीईओ चंद्रसेन सिंह पर कार्रवाई न करने के नाम लाखों रुपए लेनदेन के लगाए आरोप

जिला पंचायत एसीईओ चंद्रसेन सिंह पर कार्रवाई न करने के नाम लाखों रुपए लेनदेन के लगाए आरोप

नौगांव. मंगलवार को जिलास्तरीय जनसुनवाई में नौगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता राकेश पाठक ने कलक्टर को एक आवेदन सौंपा है। जिसमें उन्होंने नौगांव जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागीरथ तिवारी की जांच के बाद भी कार्रवाई ना होने पर अनशन पर बैठने की अनुमति मांगी है। साथ ही जिला पंचायत एसीईओ चंद्रसेन सिंह पर जांच के बाद जांच मामला दबाने के एवज में लाखों रुपए लेनदेन के आरोप लगाया।

मंगलवार की सुबह नौगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता राकेश पाठक ने कलक्टर को एक आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर 2023 को जिले की जांच कमेटी गठित की गई थी, जांच कमेटी के सदस्यों ने जांच कर अपना प्रतिवेदन जिला पंचायत कार्यालय में कार्रवाई के लिए जमा कर दिया था। जांच कमेटी का प्रतिवेदन विचाराधीन है और यदि जांच कमेटी द्वारा अपना प्रतिवेदन जमा नहीं किया गया तो जांच कमेटी के सदस्यों पर क्या कार्रवाई हुई। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रसेन सिंह ने प्रतिवेदन दबाने के नाम पर लाखों रुपए लिए जिस कारण से वह नौगांव जनपद पंचायत सीईओ भागीरथ तिवारी को नौगांव जनपद पंचायत से प्रथक नहीं किया गया और यह यहां रहकर जांच को प्रभावित कर रहे हैं। यदि इनको २ दिवस के अंदर जिला पंचायत अटेच नहीं किया गया, तो मैं और मेरे साथी जनपद सदस्य व सरपंच जिला पंचायत कार्यालय के गेट के सामने टेंट लगाकर अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।