
टारगेट से ज्यादा लोग पहुंचे रहे केन्द्र
छतरपुर। कोविड संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीका लगावाने में लोगों को उत्साह बढ़ता ही जा रही है। अब शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन को लेकर लोगों की भीड़ उमडऩे लगी है। लोगों में वैक्सीन को लेकर भ्रम दूर होने से टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को जिले के 68 केन्द्रों पर 14150 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया। सुबह 9 बजे शुरु हुए वैक्सीनेशन के साथ ही सेंटरों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। ज्यादातर केन्द्रों पर दोपहर 2 से 3 बजे तक ही टारगेट पूरा कर लिया गया। शाम छह बजे तक जिले में 15 हजार 7 लोगों को टीका लगाया गया।
दोपहर में बढ़ी रफ्तार
सुबह 9 बजे शुरु हुए वैक्सीनेश में पहले एक घंटे में जिले में 211 लोगों ने टीका लगवाया। उसके बाद अगले एक घंटे यानि 11 बजे तक 1149 और सुबह 11 से 12 बजे के बीच 1942 लोगों ने टीका लगवाया। इसके बाद 12 से चार बजे तक वैक्सीन सेंटरों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 1 बजे तक 1958, दोपहर 2 बजे तक 2440 और दोपहर तीन बजे तक 2537 लोगो ने टीका लगवाया। इसके बाद तीन से चार बजे के बीच 1952 और चार से पांच बजे के बीच 1461 लोगों ने टीका लगवाया। पांच से 6 बजे के बीच 1356 लोगों ने टीका लगवाया।
शनिवार को लगेगा केवल सेंकड डोज
जिले में गुरुवार तक कुल 3 लाख 46 हजार 822 लोगों को टीका लगाया गया है। इसमें से 34248 लोगों ने ही सेकंड डोज लगवाई है। इसलिए स्वास्थ विभाग शुक्रवार को बच्चों के वैक्सीनेशन के बाद शनिवार को जिलेभर में सेशन लगाकर केवल सेंकड डोज ही लगाएगा। शनिवार को सेकंड डोज लगवाने के लिए कोविशिल्ड व को वैक्सीन के 15 हजार डोज का स्टॉक भी आ गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मुकेश प्रजापति का कहना है कि जिन लोगों ने केवल एक डोज लिया है, वे कोविड संक्रमण से 30 से 40 फीसदी तक ही सुरक्षिक हुए हैं। दूसरा डोज लगवाने के बाद ही 70 फीसदी से अधिक सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने सभी से सेंकड डोज लगवाने की अपील की है।
Published on:
01 Jul 2021 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
