8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला तहसीलदार ने रक्तदान कर बचाई प्रसूता की जान

छतरपुर. महिला तहसीलदार के रक्तदान से जिला अस्पताल में भर्ती एक ग्रामीण प्रसूता की जान बची है।

less than 1 minute read
Google source verification
रक्तदान करतीं नायब तहसीलदार ऋतु जैन।

रक्तदान करतीं नायब तहसीलदार ऋतु जैन।

ऋतु जैन ने ब्लड बैंक पहुंचकर प्रसूता के लिए किया रक्तदान

छतरपुर. महिला तहसीलदार के रक्तदान से जिला अस्पताल में भर्ती एक ग्रामीण प्रसूता की जान बची है। रक्त की एक-एक बूंद किसी को जीवन दे सकती है और रक्त की महत्ता रक्त की कमी से जूझ रहे पीडि़त और उनके परिजनों को अच्छे से पता होती है। रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती एक ग्रामीण प्रसूता को रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध न होने पर परेशान परिजनों की सूचना पर ग्रामीण अंचल महाराजपुर में अपनी सेवाएं दे रही महिला नायब तहसीलदार ऋतु जैन ने ब्लड बैंक पहुंचकर प्रसूता के लिए रक्तदान किया और उसकी जान बचाई। नायब तहसीलदार ऋतु जैन ने रक्तदान कर यह सन्देश दिया कि जब हम स्वयं रक्तदान करते हैं तभी हम दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं। रक्तदान महादान है और इससे हमारे शरीर को भी अनेक फायदे होते हैं। चाहे ग्रामीण हो या शहरी सभी नागरिकों को रक्तदान करना चाहिए।