16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यावरण बचाने अब बुंदेलखंड में लगाए जाएंगे 15 लाख पौधे

छतरपुर.लगातार सूखा के लिए जिम्मेदार पर्यावरण असंतुलन को अब संतुलित बनाने की कवायद शुरू की जा रही है। इसके लिए वन विभाग 15 लाख पौधे लगाएगा। यह पौधरोपण बुंदेलखंड विकास पैकेज की राशि से कराया जाएगा। पौधरोपण जिले के 6 वन परिक्षेत्र में किया जाएगा। इसमें ग्राम वन समितियों का सहयोग लिया जाएगा। जिस तरह […]

2 min read
Google source verification

image

Widush Mishra

Jun 17, 2016

save environment, 15 million trees, tree planted,

save environment, 15 million trees, tree planted, Bundelkhand, save tree, chhatarpur hindi news, madhya pradesh news in hindi

छतरपुर.लगातार सूखा के लिए जिम्मेदार पर्यावरण असंतुलन को अब संतुलित बनाने की कवायद शुरू की जा रही है। इसके लिए वन विभाग 15 लाख पौधे लगाएगा। यह पौधरोपण बुंदेलखंड विकास पैकेज की राशि से कराया जाएगा। पौधरोपण जिले के 6 वन परिक्षेत्र में किया जाएगा। इसमें ग्राम वन समितियों का सहयोग लिया जाएगा। जिस तरह की वन विभाग की योजना है अगर इस पर सही ढंग से क्रियान्वयन हुआ तो निश्चित ही जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा काम होगा लेकिन जिस तरह से पिछले सालों में कागजों पर ही पौधरोपण हुआ तो सरकारी राशि के बंदरबांट से इस अभियान से जुडऩे वालों को बड़ा मुनाफा होगा।

छह रेंजों में किया जाएगा पौधरोपण
जिले में वन महोत्सव के साथ ही अगले सप्ताह से पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इस साल जिले में 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। डीएफओ ओपी ओचडिय़ा के अनुसार जिले की छह रेजों में 15 लाख पौधों को लगाया जाएगा। इनमें छतरपुर, बकस्वाहा, बड़ामलहरा, बिजावर, बाजना और लवकुशनगर रेंज शामिल हैं। ओचडिय़ा के अनुसार इस साल छायादार, मिश्रित प्रजाति के अलावा बांस, सागौन के पौधे वन विभाग की जमीन पर लगाए जाएंगे। पौधरोपण ऐसे स्थानों पर किया जाएगा जहां मिट्टी उपजाऊ हो। पानी की व्यवस्था हो और सुरक्षा का भी पर्याप्त इंतजाम किया जा सकें।

जलाशय की नहर पर लगाएंगे 40 हजार पौधे
डीएफओ ओपी ओचडिय़ा ने बताया कि वन भूमि के अलावा 40 हजार पौधे राजनगर जनपद पंचायत क्षेत्र के खजबा गांव के पास कुटनी जलाशय की नहर पर लगाए जाएंगे। इसमें भी छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल का लक्ष्य वर्ष 2014 के बराबर ही है। वर्ष 2014 में 15 लाख पौधों को लगाया गया था। लेकिन सूखा से वर्ष 2015 में यह लक्ष्य मात्र 8 लाख ही रहा।

एयरपोर्ट रोड पर लगाएंगे फूलदार पौधे
इस साल पौधरोपण में खजुराहो को भी ग्रीन बनाने का प्रयास किया जाएगा। वन महोत्सव के तहत होने वाले पौधरोपण में बमीठा से खजुराहो एयरपोर्ट तक एक हजार फूलदार पौधों को लागया जाएगा। यहां पर ऐसे पौधे सड़क के दोनों ओर लगाए जाएंगे जो जल्दी से विकसित हो सकें। इसके साथ ही वन लक्ष्मी योजना के तहत जिले के किसानों को भी 50 हजार पौधे दिए जाएंगे। इन पौधों को किसान अपने खेत की मेड़-बंधान पर रोपेंगे। वन विभाग द्वारा वन महोत्सव के तहत तैयार की गई कार्ययोजना पर अगर सही ढंग से क्रियान्वयन होता है तो निश्चित ही पर्यावरण को फायदा होगा।

ग्राम वन समितियों का लेंगे सहयोग
छह रेजों में पौधरोपण के लिए जिले की 281 ग्राम वन समितियों का सहयोग लिया जाएगा। इसमें वन समितियों को पहले भी सूचित किया जा चुका है इसके लिए उन्हें समय-समय पर जानकारी दी जाएगी। डीएफओ ने बताया कि सामान्य रूप से 10 प्रतिशत पौधे मृत हो जाते हैं। ऐसे में अगले साल के लक्ष्य में इसे बढ़ा दिया जाएगा। अर्थात वर्ष 2017-18 में पौधरोपण का जो लक्ष्य होगा इसमें एक लाख 50 हजार पौधे और लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

image