
जिला अस्पताल में बिलखते परिजन
जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में सूरजपुरा गांव के खेत में शुक्रवार सुबह पटवारी प्राण सिंह (50) और उनके साथी छन्नू यादव (45) के शव संदिग्ध हालात में पाए गए। दोनों गुरुवार शाम रोज की तरह खेत पर गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह सात बजे उनका बेटा खेत पर पहुंचा तो दोनों की लाशें देखी।
प्राण सिंह की पत्नी पार्वती आदिवासी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला उपाध्यक्ष हैं और पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने राजनगर से भाजपा विधायक अरविंद पटेरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ही उनके पति का 80 किलोमीटर दूर ट्रांसफर करवाया था। वहीं, प्राण सिंह के बेटे कमलेश अदिवासी ने आरोप लगाया कि उनके पिता को प्रशासनिक तौर पर प्रताडि़त किया जा रहा था। एक साल में उनका तीन बार ट्रांसफर हुआ। कमलेश ने पिता की मौत की जांच की मांग की है।
वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विदिता डागर ने बताया कि बमीठा थाना इलाके के सूरजपुरा गांव में खेत पर निर्माणाधीन भवन पर शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर छन्नू यादव और प्राण सिंह पटवारी के शव मिले। दोनों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से प्रतीत हो रही है। परिजनों के आरोपों को देखते हुए सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट व परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में राजनगर विधायक का कहना है ट्रांसफर एक सतत प्रक्रिया है, आरोप निराधार है। राजनगर विधायक जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात भी की।
Updated on:
28 Jun 2025 10:45 am
Published on:
28 Jun 2025 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
