27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जंगल में चार लुटेरों ने चार बाइक सवारों को लूटा

रात्रि में बाइक पर जंगल पार करना लोगों के लिए खतरनाक साबित हुआ है, चार लुटेरों की गैंग ने एक के बाद एक लगातार चार लूट की वारदातों को अंजाम दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Widush Mishra

•

Updated: 2 Aug 2017, 3:54 PM IST

Four robbers robbed four in the jungle

Four robbers robbed four in the jungle

छतरपुर. ओरछा रोड थानांतर्गत महेबा से मुकरवा तिराहा तक बियावान जंगल है, मंगलवार की रात्रि 10 बजे से 1 बजे के बीच यहां से जितने भी बाइक सवार निकले उन्हें रोका फिर बंधक बनाकर तसल्ली से पीटा फिर उनके पास जो भी मिला उसे लूट लिया गया। इस वारदात को चार हथियारबंद लुटेरों की गैंग ने अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार महेबा से मुकरवा तिराहे के बीच जंगल में चार लुटेरों ने यह खेल मंगलवार को रात्रि 10 बजे से 1 बजे तक जमकर खेला। इस दौरान जो भी बाइक सवार आता गया उसके साथ मारपीट व लूट की वारदात होती रही। इन चार लुटेरों ने उन्हीं लोगों को निशाना बनाया जो एक बाइक पर दो लोग सवार थे। इन लुटेरों ने 6 मोबाइल व 11 हजार रुपए नकद लूट की घटना को अंजाम दिया है। लुटेरे पहले मोबाइल छुड़ाते थे, इसके बाद जेब की तलाशी लेकर रुपए छीन लेते थे। इन चार लुटेरों ने सुनसान जंगल का फायदा उठाते हुए एक साथ चार लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

घटनाओं को अंजाम देने के बाद चारों लुटेरे जंगल में लापता हो गए। पुलिस के अनुसार सघन वनपरिक्षेत्र होने के कारण लुटेरे इस तरह की वारदात कर उत्तरप्रदेश की सीमा से फरार हो जाते हैं, जिससे इस क्षेत्र में पूर्व की घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।