
In the color of Holi, sing one song, Bundeli
घुवारा। नगर परिषद घुवारा में भी लोगों ने जमकर होली के त्यौहार का मजा लेते देखे गए। वहीं ग्रामीणों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए गुलाब लगाकर मतभेद मिटान का संदेश दिया। वहीं लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ होली का पर्व बनाया।
चंदला में भी खेली गई होली
वहीं चंदला में होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान चंदला विधायक आरडी प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश प्रजापति, चंदला नगर के सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।
ढृढ़ोमर वैश्य समाज-
छतरपुर। ढृढ़ोमर वैश्य समाज का होली-मिलन समारोह आज रविवार को एक गेस्ट हाउस में शाम ५ बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें बच्चों का डांस, गीत,सामान्य ज्ञान सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे।
सरबई। होली के त्यौहार को नगर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए मिठाई खिलावर सद्भावना के साथ मिलकर त्यौहार बनाया। इस दौरान रामविशाल, दिनेश शर्मा , इंद्रेश पांडे, राजेन्द्र त्रिवेदी, विजय वर्मा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
पं. रत्न की उपाध्ाि ने नवाजा गया शास्त्री को
घुवारा। मज्जिनेद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ विगत दिवस सगरा रीछई जिला दमोह में सानंद सम्पन्न हुआ। प.पू. संत शिरोमणि आचार्य विद्या सागर महाराज एवं आचार्य निर्मल सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से प्रबुद्ध सागर महाराज के मंगल सानिध्य में रमेशचंद्र भोंयरा घुवारा के निर्देशन पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वहां की महामहोत्सव कमेटी द्वारा रमेशचंद्र शास्त्री घुवारा को पं. रत्न की उपाधि से विभुषित किया गया। उन्हें उपाधि मिलने पर उनके ईष्टमित्रों ने बधाई दी है।
होली मिलन आज
घुवारा। युवा मण्डल द्वारा अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में लगातार 5 वर्षो से होली मिलन समारोह विधान आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी बड़े ही भव्य तरीके से विधान से आयोजित किया जाएगा। संगीतकार अंकित चंदला, प्रवीण जैन एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुती दी जायेगी। दीपचंद्र शाह, शैलेन्द्र शास्त्री, मनोज शास्त्री, श्रेयांश शास्त्री, अजय, शास्त्री, अजय कान्त सुनील मबई के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। वहीं धर्मप्रेमियों ने कार्यक्र में पहुंचकर सफल बनाने का आग्रह किया है।
Updated on:
04 Mar 2018 12:16 pm
Published on:
04 Mar 2018 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
