
किया जल सत्याग्रह
छतरपुर. केन बेतवा लिंक प्रभावित किसानों ने अपने साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ फिर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा कर दी है। इसको लेकर किसानों ने
बिजावर के राजा तालाब में जल सत्याग्रह किया। इस दौरान बड़ी संख्या में केन बेतवा लिंक प्रभावित मौजूद रहे।
केन बेतवा लिंक प्रभावित किसानों ने अपने साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ एक बार फिर से आंदोलन की शुरूआत की है। इसके पहले दिन किसानों ने आप नेता अमित भटनागर के साथ सोमवार को दोपहर को एकत्र हुए और फिर प्रधानमंत्री के नाम सौपे जा रहे मांग पत्र पर चर्चा की गई। इसके बाद दोपहर 2 से 4 बजे तक किसान पार्क से डाकखाना चौराहा, बस स्टैंड, खटकयाना तिगड्डा, पुरानी नगर पालिका, भोला गिर मंदिर होते हुए राजातालाब शनि मंदिर तरफ पहुंच। जहां पर राजा तालाब में जल सत्याग्रह किया गया। इसके बाद राजा तालाब पर प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौपा। वहीं अमित ने बताया कि मांगे न जाने की दशा में अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में केन बेतवा लिंक प्रभावित किसान मौजूद रहे।
Published on:
25 Sept 2023 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
