23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खजवा ग्राम की सड़क अमेरिका से बेहतर बनेगी : शिवराज

जुलाई माह से 200 रुपए महीने फ्लेट रेट से घर में बिजली देंगे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Neeraj Soni

•

Updated: 15 May 2018, 2:04 PM IST

Khajwa gram road will be better than US: cm

Khajwa gram road will be better than US: cm

खजुराहो। पंचायत चलो अभियान में शामिल होने राजनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खजुवा में सोमवार को आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अमेरिका से अच्छी सड़क बनाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि खजुवा ग्राम की सड़क अमेरिका से बेहतर बनेगी। इस दौरान उन्होंने सस्ती बिजली देने को लेकर भी घोषणा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से शाम 5 बजे राजनगर के ग्राम खजवा पहुंचे। उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग सरकारी जमीन पर कब्जा करके आवासीय जमीन पर रह रहे हैं उनको पक्के मकान दिए जाएंगे। उन्होंने खजवा में हाईस्कूल खोले जाने की भी घोषणा की। सीएम ने कहा कि कुटने डेम से जो पानी खजुराहो व राजनगर में सप्लाई होना है उससे खजवा गांव को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को जो बिजली की परेशानी जाती है लेकिन अब इनका बिजली कुल दो सौ रुपए आएगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मैं पंचायत में हूं। कांग्रेस के राज में कभी बिजली नहीं आती थी। हमने प्रदेश को 24 घंटे बिजली दी है। वह दिन भूले तो नहीं हो जब मध्यप्रदेश में सड़कें नहीं थी, अब सारी सड़कें बन रही हैं। वह भी अमेरिका से बेहतर। हमने पानी की व्यवस्थाएं पूरे प्रदेश में तय कर दीं हैं। मुख्यमंत्री ने सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आने वाले जुलाई माह से सभी घरों में बल्ब, पंखा तथा टेलीविजन चलाने के लिए 200 रुपए में फ्लेट योजना चालू करने की घोषणा की।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने भाजपा का झंडा फहराया और सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कन्याओं के पैर पूजे और उनका सम्मान किया। इसी तरह ग्राम पंचायत खजवा के हितग्राहियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ललिता यादव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, विधायक आरडी प्रजापति, पूर्व सांसद जीतेन्द्र सिंह बुंदेला, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, बीडीए उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह बुंदेला, साडा अध्यक्ष्ज्ञ डॉ. घासीराम पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत चौरसिया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटैरिया ने किया।
कार्यक्रम की झलकियां :
- भाजपाईयों के बीच खेमेबाजी उस वक्त नजर आई जब एक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री मुर्दावाद के नारे लगा दिए।
- नारेबाजी से आहत मुख्यमंत्री बोले- घासीराम पटेल की टिकिट कटवा दोगे क्या, ये पार्टी का कार्यक्रम है। अनुशासन में रहना पड़ता है। अपने नेता का नुकसान मत करा देना।
- खजवा गांव के रामकिशोर पटेल ने जब सीएम के खिलाफ नारेबाजी की तो कुछ देर के लिए मुख्यमंत्री को भाषण रोकना पड़ा।
- भाजपा कार्यकर्ता की नारेबाजी सभा में अफरा-तफरी मच गई। जब तक पुलिस और प्रशासन के अफसर उस तक पहुंचे तब कही मुख्यमंत्री दोबारा भाषण शुरू कर पाए। हालांकि वे जल्दी भाषण खत्म करके चले गए।
- सभा के बाद मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंचे तो लोगों ने कलेक्टर की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को बुलाकर हिदायत दी।
मुख्यमंत्री की सभा में लगे मुर्दावाद के नारे
छतरपुर। जिले की राजनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खजुवा में चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में उनके ही खिलाफ मुर्दावाद के नारे लग गए। नारे लगाने वाला युवक भाजपा का कार्यकर्ता निकला। हालांकि पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
खजुवा गांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभा को संबोधित कर रहे ोि। इसी दौरान उन्होंने खजुराहो पर्यटन विशेष प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल को लेकर मजाकिया लहजे में टिकट काटने का तंज कसा। इसे सुनकर उनके समर्थक नाराज हो गए। एक समर्थक ने मुख्यमंत्री मुर्दावाद के नारे लगा दिए। इससे मुख्यमंत्री स्तब्ध रह गए। सभा में हड़कंप की स्थिति बन गई। तभी पुलिस ने उस कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया। बाद में मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि यदि ऐसे करोगे तो घासीराम की टिकिट कट जाएगी। उधर अपने कार्यकर्ता को नारे लगाते देख डॉ. घासीराम पटेल ने खुद शांत कराया।
कलेक्टर को लेकर हुई शिकायत पर सीएम नाराज:
सभा के बाद मुख्यमंत्री जनता से मिलने उनके बीच पहुंचे तो लोगों ने कलेक्टर की शिकायत करना शुरू कर दिया। इससे नाराज मुख्यमंत्री ने कलेक्टर रमेश भंडारी को अपने पास बुलाकर सवालिया लहजे में कहा कि क्या है ये, सभी की शिकायतों को लेकर और इनका निराकरण करो। बाद में मुख्यमंत्री कलेक्टर से बिना कुछ बोले नाराजगी भरे तेवर लेकर चले गए।