24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये क्या! तालाब में अचानक मर गईं लाखों मछलियां, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे, देखें Video

fishes died in pond : खजुराहो से सामने आया हैरान देने वाला मामला। यहां तालाब में अचानक मर गईं लाखों मछलियां। बड़े इलाके में फैली मछलियों की गंध। बेनी सागर डैम की घटना।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Jun 2024, 11:58 AM IST

fishes died in pond

fishes died in pond :मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के छतरपुर जिले ( Chhatarpur District ) के अंतर्गत आने वाले खजुराहो ( Khajuraho ) से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेनी सागर डैम ( Beni Sagar Dam ) में लाखों की तादाद में मछलियों की अचानक मरने से हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि, भीषण गर्मी ( Extreme heat ) और पानी कम होने की वजह से इन मछलियों की मौत हुई है। फिलहाल, इतनी बड़ी तादाद में मछलियों की मौत किस वजह से हुई, ये जांच ( Investigation )का विषय है।

वहीं मछली पालक किसानों का कहना है कि डैम में पानी कम होने की वजह से इतने बड़े पैमाने पर मछलियों की मौत हुई है। मछुआरों के अनुसार, लगातार सिंचाई के लिए डैम का पानी उपयोग में लिए जाने के कारण जलस्तर तेजी से नीचे पहुंच गया है। लिहाजा कम पानी की वजह से मछलियों की तड़प-तड़प कर मौत हुई है।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey: खुदाई में निकले खास बनावट के स्तंभों के 3 टुकड़े, अब हैदराबाद की टीम लेगी बड़ा फैसला

डेम पर लाखों की तादाद में इस तरह मरी मिली मछलियां

मामला राजनगर तहसील मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बमीठा का है। मौसम विभाग की माने तो खजुराहो का अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच चुका है। मछलियों की मौत की एक वजह ये भी हो सकती है। फिलहाल, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।