5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनतेरस के लिए सजा बाजार, स्क्रेच कूपन, डिस्काउंट के ऑफर

दिवाली का पर्व आने वाला है चारों तरफ त्योहार की धूम देखने को मिल रही है. धनतेरस से दीवाली का पर्व शुरू हो जाता है. हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार का बड़ा महत्व है।

3 min read
Google source verification
Utensil Shop

बर्तन दुकान में बढऩे लगी चहलपहल

छतरपुर. दिवाली का पर्व आने वाला है चारों तरफ त्योहार की धूम देखने को मिल रही है. धनतेरस से दीवाली का पर्व शुरू हो जाता है. हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार का बड़ा महत्व है। धनतेरस का ये पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। वहीं इस दिन लोग सोने या चांदी के आभूषणों आदि की खरीदारी भी करते हैं। बाजार में कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनियों ने ऑफर निकाले हैं। कहीं स्क्रेच कूपन, तो कही डिस्काउंट तो कही ऑफ सीजन डिस्कांउट ग्राहकों को दिया जा रहा है।

4 करोड़ की धनवर्षा


धनतेरस के शुभ मुहुर्त को देखते हुए छतरपुर का बाजार सज गया है। सराफा,ऑटो मोबाइल, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़े के बाजार में दो गुना स्टॉक रखा गया है। संपत्ति की रजिस्ट्री भी रोज की अपेक्षा ज्यादा होने की संभावना है। क्योंकि इस दिन खरीदारी, भूमि पूजन, लेन-देन करना शुभ माना जाता है। ग्राहकों को लुभाने के लिए नई-नई डिजाइन के प्रोडक्ट बाजार में आ गए हैं। इस बार ज्वेलरी, वाहन और बर्तन आदि कारोबार पर अनुमानित 4 करोड़ रुपए की धनवर्षा होने वाली है। बर्तनों के बाजार में सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिलेगी। दुकानों के अंदर-बाहर लाइन लगाकर ग्राहक खरीदारी करेंगे। इसको लेकर शहर भर की दुकानें दुल्हन की तरह सज रही हैं। त्योहार में बर्तनों के साथ ही सोना-चांदी जैसी कीमती धातुएं भी काफी खरीदी जाती है। यही कारण है कि सराफा बाजार भी धनतेरस के लिए विशेष रुप से तैयार किया गया है। ज्वैलरी व बर्तनों के अलावा मिठाई, गिफ्ट, रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रोनिक व आतिशबाजी का बाजार भी सजकर तैयार हो गया है। ऑनलाइन मार्केट में भी काफी खरीदारी चल रही है।

सराफा बाजार में कई ऑफर


धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने और सुख-शांति की प्राप्ति के लिए धनतेरस पर सोना-चांदी व डायमंड की खरीदारी को शुभ माना जाता है। शास्त्रों में भी इसका जिक्र है। ग्राहकों को लुभाने के लिए सराफा व्यापारियो ने एक से बढकऱ एक ऑफर की पेशकश की है। गोल्ड में मेकिंग चार्ज में छूट दी जा रही है। इस मौके के लिए लेटेस्ट डिजाइनों की श्रृंखला के साथ हल्के व भारी गहनों से दुकानों को सजा दिया गया है। प्लेटेनियम ज्वेलरी में रिंग्स की नई डिजाइन आई है। एक अनुमान के मुताबिक सराफा बाजार में धनतेरस के दिन 2 करोड़ रूपए तक की बिक्री हो सकती है। हांलाकि पिछले वर्ष के मकाबले इस समय सोने के दाम मंहगे होने से बिकने वाले सोने की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है।

सज गए बर्तन बाजार


धनतेरस के दिन लिए बर्तन बाजार विशेष रूप से सजकर तैयार हो गए हैं। पीलत,अष्टधातु समेत स्टील के बर्तनों की नई-नई डिजाइन बाजार मेें उतारी गई है। पीलत के बर्तन की धनतेरस के दिन ज्यादा मांग रहती है। बर्तन बाजार देर रात खोले जाने के लिए लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। धनतेरस पर सबसे अधिक खरीदारी थाली, चम्मच और ग्लास की होती है।

त्रिपुष्कर योग बन रहा


पंडित गुलाब रावत के अनुसार धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। जिसमें खरीदारी करना शुभ माना जाता है। पहला खरीदारी मुहूर्त 29 अक्तूबर की सुबह 6 बजकर 31 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरा मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। दीवाली से ठीक पहले धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, गहने, या अन्य कीमती सामान खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन जो भी चीजें खरीदी जाती हैं, वह घर में समृद्धि और धन का आगमन करती हैं। कुछ लोग इस दिन नए वाहन, संपत्ति या अन्य महत्वपूर्ण चीजों की भी खरीदारी करते हैं। इसके साथ ही आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक्स और नए उपकरण धनतेरस पर खरीदना शुभ माना जाता है।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग