27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक को खनिज माफिया ने दी जान से मारने की धमकी

ग्रेनाइट व खनिज माफिया के हौसले बुलंदी पर सत्ता पक्ष के विधायक को भी धमकाया, भाजपा के चंदला विधायक आरडी प्रजापति ने की थी शिकायतें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Widush Mishra

•

Updated: 31 Jul 2017, 4:51 PM IST

BJP MLA threatens to kill

BJP MLA threatens to kill

छतरपुर. जिले में ग्रेनाइट, रेत की बंद खदानों पर उत्खनन किया जा रहा है, जिसके विरोध में सत्तापक्ष के भाजपा विधायक आरडी प्रजापति ने आवाज उठाते हुए कई जगह शिकायतें दर्ज कराई हैं। इन शिकायतों से बौखलाएं माफिया ने विधायक के मोबाइल पर ही गाली गलौज करते हुए जान से मरने की धमकी दे डाली है।

चंदला विधायक आरडी प्रजापति ने एसपी के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए माफिया की ओर से दी जा रही धमकी की वाइस रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई है। विधायक आरडी प्रजापति का कहना है कि उनके द्वारा चंदला विधानसभा क्षेत्र के रेत व ग्रेनाइट माफियाओं व गुंडों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए कई पत्र लिखे गए हैं। इस क्षेत्र में बंद खदानों से ग्रेनाइट व रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इन बदमाशों के खिलाफ वे हमेशा जंग लड़ते आए हैं। जिससे गुंडा प्रवृत्ति के बाहुबली नाराज हैं। वह तरह-तरह से प्रताडि़त कर रहे हैं। विधायक ने आशंका जताई है कि उन पर कभी भी जानलेवा हमला हो सकता है। विधायक का कहना है कि वे इस पूरे मामले की जानकारी गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह को देने के लिए भोपाल रवाना हो रहे हैं।


इधर भाजपा विधायक को जान की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ ओरछा रोड थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसपी बीकेएस परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि भाजपा विधायक आरडी प्रजापति की रिपोर्ट पर ओरछा रोड थाने में रामखिलावन सिंह बसंतपुर चंदला निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।