पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी संजय सिंह राजपूत ने अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ सुमेड़ी गांव में घुसकर हरिराम पाल के घर पर हमला किया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से बर्बर मारपीट की और फायरिंग कर पूरे गांव में आतंक फैलाया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने हरिराम की पत्नी और बच्चों को जबरदस्ती अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फायरिंग, मारपीट और अपहरण की पूरी वारदात स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।