25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मम्मी ये लोग मार रहे हैं..’ कहकर बेटी का फोन कटा और फिर मिली दुखभरी खबर…

mp news: 7 महीने की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान...।

2 min read
Google source verification
chhatarpur

प्रियंका साहू, मृतका (फोटो सोर्स- पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव शहर के केफेट एरिया में रहने वाली 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को पीट-पीटकर मारने के बाद फांसी पर लटका दिया गया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी ने सुबह फोन कर कहा था कि मम्मी ये लोग मार रहे हैं और फिर फोन कट हो गया था।

तीन साल पहले हुई थी शादी

थरा गांव निवासी कल्लू साहू की बेटी प्रियंका साहू की शादी करीब 3 साल पहले नौगांव निवासी पुष्पेंद्र साहू के साथ हुई थी। दोनों की एक दो साल की बेटी है और प्रियंका 7 महीने की गर्भवती थी। प्रियंका के पिता ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे प्रियंका ने फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, तभी अचानक फोन कट गया और उसके बाद प्रियंका से बात नहीं हो सकी। देर शाम पुलिस से सूचना मिली कि प्रियंका ने फांसी लगा ली है। जब तक वो लोग नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो प्रियंका मृत अवस्था में मिली।

यह भी पढ़ें- होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में पकड़ाए युवक-युवती..

शरीर पर चोट के निशान

प्रियंक के पिता ने बताया कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं उसे ससुराल वालों ने बेरहमी से मारा है और फिर फांसी के फंदे पर लटका दिया। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शादी के बाद से ही प्रियंका को प्रताड़ित करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीओपी अमित मेश्राम ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। शुरुआती जांच में मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या।

यह भी पढ़ें- एमपी में रिटायरमेंट के दिन डिप्टी रेंजर नौकरी से बर्खास्त…

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग