थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने बताया कि पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी साहिल शेख निवासी पल्या रोड, नागदा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 2023) की धाराओं 64(2)(जे), 64(2)(एम), 351(2), 49 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जल्द ही गिरतारी और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।पुलिस के अनुसार, होटल द्वारा बिना आईडी के कमरा देना गंभीर लापरवाही है। यदि जांच में होटल प्रबंधन की लापरवाही और इस मामले में मिलीभगत पाई जाती है, तो होटल संचालक और मालिक पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।