8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छतरपुर

मुंबई पुलिस ने राजनगर से साइबर ठगों को बैक खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी किए गिरफ्तार

40 प्रतिशत कमीशन पर ठगी की रकम के लिए उपलब्ध कराते थे बैंक खाता

Google source verification


छतरपुर. मुंबई पुलिस ने साइबर फ्रॉड के दो आरोपियों को राजनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रेडिट कार्ड हैक कर रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करके निकालने के गिरोह के सदस्य है। जो 40 प्रतिशत कमीशन पर साइबर ठगों को बैक खाता उपलब्ध कराते थे।

राजनगर निवासी रहीस खान (बीफ कारोबारी) एवं रोहित सोनी पर क्रेडिट कार्ड हैक करने के बाद 5 लाख रुपए अलग-अलग खातों के जरिए निकालने के आरोप में मुंबई में साइबर सेल के अपराध क्रमांक 59/2023 पर आईपीसी की धारा 419,420 एवं आईटी एक्ट 66, 66 डी के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों के केनरा, एसबीआई, यूनियन बैंक, एचडीएफसी सहित कई अन्य बैंकों में खाते पाए गए, जिसमें साइबर फ्रॉड के माध्यम से लाखों रुपए भेजे जाते थे। यह दोनों आरोपी साइबर ठगी से मिली राशि में से 40 प्रतिशत रुपए काट कर शेष रुपए दक्षिण भारत सहित अन्य राज्यों में भेजते थे। साइबर ठगी के तार गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश से जुड़े हुए है। मुबंई पुलिस ने दोनों आरोपियों को राजनगर से गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें मुंबई ले जाया गया है।