
छतरपुर शहर से गुजरा सागर कानपुर नेशनल हाइवे क्रमांक 34
छतरपुर. सागर-कानपुर फोरलेन निर्माण के लिए छतरपुर जिले के बड़ामलहरा ब्लॉक के 22 गांवों की जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई है। 232.7 किलोमीटर लंबे कानपुर-सागर नेशनल हाइवे क्रमांक 34 को फोरलेन बनाने के लिए छतरपुर जिले की चार तहसीलों महाराजपुर, छतरपुर,बिजावर और बड़ामलहरा में 57 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होना है। महाराजपुर तहसील के बाद अब बड़ामलहरा में जमीन अधिग्रहण शुरु होने से योजना में तेजी आएगी।
बड़ामलहरा तहसील के इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहीत
जारी अधिसूचना के मुताबिक सागर-कबरई फोरलेन निर्माण के लिए बड़ामलहरा तहसील अंतर्गत ग्राम भिलवार, गोरा, बमनौराखुर्द, घिनौची, रजपुरा, नदिया, टौरिया, भनगुवां, मौली, मेलवार, परा, किवलाई, अरोल, मवई, रानीखेरा, सड़वा, सूरजपुरा रोड, मुंगवारी, डोंगरा, कम्मोदपुरा, कनेरा और बड़ामलहरा में भूमि अधिग्रहण होगा। जिले में फोरलेन निर्माण के लिए सबसे ज्यादा गांव बड़ामलहरा ब्लॉक के ही प्रभावित हो रहे हैं।
बाकी तहसीलों के इन गांवों में अधिग्रहीत होगी जमीन
बिजावर तहसील क्षेत्र के निवार, मड़देवरा, चौकी, लहर, दरगुवां, कल्दा, रजपुरा, गुलगंज, अनगौर, बिलवार व छतरपुर तहसील क्षेत्र के पलटा, खैरों, परा, चौका, मातगुवां, बूदौर, ढड़ारी, देरी, कतरवारा, पठापुर, नारायणपुरा, सौंरा, टड़ेरा, हमा, खौंप, बारी, निवारी और छतरपुर से फोरलेन गुजरेगा। वहीं, महाराजपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कुर्राहा, ऊजरा, बेदर, गौरारी, मलहरा, एवं गढ़ीमलहरा की जमीन का भी अधिग्रहण होगा। 232.7 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन में बड़े कस्बों के यातायात को ध्यान में रखा गया है। इसमें सागर से निकलते हुए बंडा, शाहगढ़, बड़ामलहरा, हीरापुर, गुलगंज, छतरपुर, गढ़ीमलहरा, ऊजरा, श्रीनगर और महोबा में बायपास बनेगा।
लखनऊ और भोपाल से जुडेगा बुंदेलखंड
ंअब छतरपुर से लखनऊ और भोपाल आना-जाना आसान हो जाएगा। एनएचएआई महोबा से सागर और सागर से भोपाल फोरलेन हाइवे निर्माण करने जा रहा है। इससे यूपी और एमपी की राजधानियों को जोडऩे के लिए लोगों को छह सौ किलोमीटर का सीधा फोरलेन हाइवे मिलेगा। भोपाल से लखनऊ तक का सफर सात घंटे में पूरा किया जा सकेगा। अभी तक कानपुर से भोपाल जाने के लिए लोगों को झांसी होकर जाना पड़ता है, इसमें दस घंटे से ज्यादा का सफर करना पड़ता है।
ऐसे होगी कनेक्टिविटी
लखनऊ से कानपुर फोरलेन हाइवे और एक्सप्रेसवे से रास्ता मिलेगा। नौबस्ता कानपुर से कबरई तक 124 किलोमीटर हाइवे बनेगा। कबरई में ही बाइपास बनाया जाएगा और वाहनों को कस्बे से बाहर का रास्ता मिलेगा। कबरई से सागर 232.7 किलोमीटर का नया फोरलेन होगा। फिर सागर से भोपाल के लिए 150 किलोमीटर का फोरलेन हाइवे मिलेगा। कबरई से सागर 5 तो सागर से भोपाल तक 3 सेक्टर में फोरलेन निर्माण होगा।
Published on:
21 Oct 2022 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
