4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

200 की जगह खर्च करना पड़ रहे अब 400 रुपए

तेज गर्मी और गावों में गिरते जलस्तर का असर सब्जियों के उत्पादन पर पड़ रहा है। शहर के हाट बाजार में पिछले सप्ताह तक जो टमाटर 20 से 25 रुपए किलो बिक रहा था, अब उसके भाव 60 रुपए किला पहुंच गए हैं।

2 min read
Google source verification
सब्जी बेचते दुकानदार

सब्जी बेचते दुकानदार

धनिया पत्ती सबसे ज्यादा महंगी हुई, 80 से बढ़कर 400 रुपए प्रति किलोग्राम हुए दाम

छतरपुर. तेज गर्मी और गावों में गिरते जलस्तर का असर सब्जियों के उत्पादन पर पड़ रहा है। शहर के हाट बाजार में पिछले सप्ताह तक जो टमाटर 20 से 25 रुपए किलो बिक रहा था, अब उसके भाव 60 रुपए किला पहुंच गए हैं। वहीं जो हरी सब्जियां 15 से 20 रुपए किलो तक बिक रही थी, वे 40 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इन सभी सब्जियों में सबसे अधिक उछाल धनिया पत्ती में आया है। पिछले सप्ताह तक जो धनिया पत्ती 80 रुपए किलो थी, वह 400 रुपए पहुंच गई है। पिछले सप्ताह तक हाट बाजार में भिंडी, गिलकी, बैंगन, कद्दू कटहल, करेला और लौकी जैसी सब्जियां 20 रुपए किलो बिक रही थी। जो आज 40 रुपए किलो पहुंच गई हैं। वहीं 40 रुपए किलो वाला मुरार 80 रुपए और 60 रुपए किलो वाली शिमला मिर्च 80 रुपए पहुंच गई है।
आम आदमी का बिगड़ा बजट
शहर की पूनम श्रीवास्तव, स्नेहा मिश्रा ने बताया कि बीते सप्ताह तक जितनी सब्जी 200 रुपए में आ जाती थी, आज वह 400 से 500 रुपए में आ रही है। बीते सप्ताह तक फेरी लगाने वाले दुकानदार घर आकर टमाटर 15 से 20 रुपए किलो में बेच रहे थे, आज कहीं टमाटर 60 रुपए किलो के भाव से मिल रहा है। जो हरी सब्जियां 20 रुपए किलो थीं वे 40 रुपए किलो पहुंच गई हैं।
जल स्तर गिरने का पड़ा असर
नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. कमलेश अहिरवार ने बताया कि बीते बारिश के मौसम में जिले में औसत से कम बारिश हुई। इसलिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र का जलस्तर गिर गया। बीते एक माह से जिले में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। इसलिए हरी सब्जियां उस मात्रा में नहीं बढ़ रहीं, जितना उन्हें बढऩा चाहिए। जिससे उत्पादन में कमी आई और आवक घट गई । इन सब कारणों के चलते सब्जी के दामों में अचानक उछाल देखने को मिल रहा है। यदि जल्द ही बारिश शुरू नहीं हुई तो आगामी दिनों में हरी सब्जियों के दाम और बढ़ सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग