17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के दिन बाइक पर तीन लोग बैठे मिले तो खैर नहीं

पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजनहोली का त्यौहार शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने पुलिस ने बनाई रणनीति

2 min read
Google source verification
शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन

छतरपुर। रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक आयोजित करने का उद्देश्य होली के त्यौहार शांति पूर्वक और सतर्कता के साथ जिले में संपन्न कराने की रणनीति बनाना था। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को होली के अवसर पर जिले में बाइक चैकिंग अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए विशेष निगरानी पॉइंट बनाए गए है और असमाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए कार्यवाही की जाएगी, ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। बैठक में बताया गया कि कोई भी व्यक्ति यदि बाइक पर दो अधिक सवारी बैठाए एवं हुड़दंग करते पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त् कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने हमारा घर-हमारी होली तथा मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा का नारा देकर लोगों से शांति के साथ होली मनाने की अपील की गई और उपस्थित लोगों से भी सुझाव लिए गए। 10वी और 12वी के विद्यार्थियों के पेपर को लेकर पुलिस अधीक्षकने डीजे वालों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर सीएसपी लोकेन्द्र सिंह, डीएसपी एजेके शशांक जैन, एसडीएम महोदय, तहसीलदार, कोतवाली टीआई, ओरछा रोड थाना प्रभारी के अलावा शहर के व्यापारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

थाना खजुराहो में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें होली को लेकर सरकारी गाइडलाइन से थाना प्रभारी संदीप खरे ने उपस्थित सभी समुदाय के गणमान्य जनों को सूचित किया । थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि इस वर्ष कोविड-19 के चलते गाइडलाइन का पालन करते हुए किसी भी तरह की कोई भीड़- भाड़ करने एवं सामूहिक तौर पर होली खेलने की अनुमति नहीं है, अत: ऐसी स्थिति में एक संदेश दिया गया है किअब की होली- घर में होली । अत: हम आप सभी होली के इस त्यौहार को अपने घर में ही मनाएंगे , इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, राजनीतिक पार्टियों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए लोगों के अलावा सरकारी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।