25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता के रुपयों से बने यात्री प्रतीक्षालय पर लिखवाया जय शिवराज, जय उमा

सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री उमा भारती को दी भगवान की संज्ञा।

2 min read
Google source verification
Passengers made by public money written on the waiting hall Jai Shivr

Passengers made by public money written on the waiting hall Jai Shivr

छतरपुर. प्रदेश में हैट्रिक लगा चुके शिवराज सरकार की तुलना प्रदेश के विधायक भगवान से करने लगे हैं। जिले में विधायक निधि से बने यात्री प्रतीक्षालयों में भले ही यात्री प्रतीक्षालय छोटे अक्षरों में लिया हो। लेकिन विधायक रेखा यादव के साथ जय शिवराज-जय उमा बड़े अक्षरों में लिखा गया है। इतना ही नहीं यात्री प्रतीक्षालयों को भाजपा के रंग में रंगा गया है। अब तक कोई आयोजन या आंदोलन होता है तो जय श्रीराम के नारे लगाने वाल भाजपा अब 'जय शिवराज और जय उमा' तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ ही केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाम यात्री प्रतीक्षालय में 'जय उमा' के नाम से लिखा गया है। यह मामला आने के बाद अब कांगे्रस ने विधायक रेखा यादव के साथ शिवराज सिंह को घेरने का मन बनाया है। कांग्रेस का कहना है कि जनता के रुपयों से बने प्रतीक्षालय पर किसी का नाम वो भी देवताओं से तुलना करना गलत है।

यह जनता की राशि है कोई व्यक्तिगत नहीं
विधायक निधि में जनता का पैसा ही शासन द्वारा दिया जाता है, यह कोई व्यक्तिगत राशि नहीं होती। यात्री प्रतीक्षालय में जो भाजपा के ध्वज का रंग-रोगन किया गया है वह उचित नहीं है। यह मुख्यमंत्री शिवराज के सामने नंबर बढ़ाने का तरीका है। ऐसा करना जनता के साथ कुठाराघात करने जैसा है। यात्री प्रतीक्षालयों में जय उमा-जय शिवराज लिखना गलत है। हमारी संस्कृति में जयकारे संत, महात्माओं व भगवान के ही लगते हैं। यदि उसे जल्द ही नहीं हटवाया गया तो कांग्रेस कमेटी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगी। उसके बाद आंदोलन किया जाएगा।
मनोज त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

मेरी समझ से परे है
रेखाजी ने यात्री प्रतीक्षायल बनवाया है यह अच्छी बात है। लेकिन उसमें जय शिवराज और जय उमा जो लिखवाया गया है वह समझ नहीं पा रहा हूं। जब तक मैं रेखा यादव से बात नहीं करुंगा तब तक कुछ नहीं कह पाऊंगा। पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा

जय उमा मतलब : उमा भारती, जय शिवराज का मुख्यमंत्री शिवराज
यात्री प्रतीक्षालय विधायक निधि से बनवाए हैं। उसमें पेंटर ने क्या लिख दिया मैंने नहीं देखा। लेकिन इतना जरूर है कि जय उमा मतलब उमाभारती के लिए और जय शिवराज मतलब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लिखा होगा। वह दोनों केंद्र व प्रदेश सरकार में हैं इसलिए लिख दिया होगा। लेकिन यह क्यों लिखा गया इस बारे में पेंटर से बात करना पड़ेगी।
रेखा यादव, विधायक बड़ामलहरा