
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 50 राजनगर सीट छतरपुर जिले की एक अहम सीट है। राजनगर सीट पर इस बार 72.3 फीसदी मतदान हुआ है जो पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 6 फीसदी अधिक है। राजनगर कांग्रेस का गढ़ है और यहां अभी तक हुए चुनावों में से एक में भी भाजपा जीत हासिल नहीं कर पाई है। कांग्रेस के विक्रम सिंह नातीराजा राजनगर सीट से जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं और इस बार जीत का चौका लगाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरे हैं। वोटिंग से एक रात पहले कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा के ड्राइवर की गाड़ी से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला इस बार वोटिंग के दिन काफी सुर्खियों में रहा।
विक्रम सिंह नातीराजा (कांग्रेस) v/s अरविंद पटेरिया (भाजपा)
राजनगर विधानसभा सीट पर इस बार भी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस से तीन बार के मौजूदा विधायक विक्रम सिंह नातीराजा इस बार जीत का चौका लगाने के इरादे से चुनावी मैदान में उतरे हैं तो वहीं भाजपा ने पिछले चुनाव में विक्रम सिंह को कड़ी टक्कर देने वाले अरविंद पटेरिया पर दोबारा भरोसा जताया है। परिसीमन के बाद 2008 में अस्तित्व में आई राजनगर की सीट पर अभी तक तीन विधानसभा चुनाव हुए हैं और इन तीनों ही चुनावों में कांग्रेस के नातीराजा विजयी हुए हैं।
राजनगर विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 35 हजार 328
पुरुष मतदाता- 1 लाख 27 हजार 147
महिला मतदाता- 1 लाख 9 हजार 180
पिछले दो विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत
साल 2018- 66.36%
साल 2013- 64.41%
राजनगर सीट का इतिहास
साल 2018- कांग्रेस के विक्रम सिंह नातीराजा ने भाजपा के अरविंद पटेरिया को 732 वोटों से हराया था।
साल 2013- कांग्रेस के विक्रम सिंह नातीराजा ने भाजपा के रामकृष्ण कुसमारिया को 8 हजार 607 वोटों से हराया था।
साल 2008- कांग्रेस के विक्रम सिंह नातीराजा ने बसपा के शंकर प्रताप सिंह को 3 हजार 32 वोटों से हराया था।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 : इस सीट पर आजतक नहीं मिली है कांग्रेस को जीत ?
Updated on:
18 Nov 2023 06:55 pm
Published on:
04 Nov 2023 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
