
Shivam Pathak of the city got first place in the Ayurveda Medical Officer Selection Examination in the state,Shivam Pathak of the city got first place in the Ayurveda Medical Officer Selection Examination in the state
छतरपुर। शहर सीताराम कॉलोनी में रहने वाले डॉ. शिवम पाठक ने बीते दिनों राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित हुई की गई आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी चयन परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पाया है। जिसके बाद उनका सिलेक्शन आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर किया गया है। डॉ. शिवम पाठक की इस सफलता में उनके परिजनों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है। जानकारी के अनुसार शहर के सीताराम कॉलोनी निवासी अशोक कुमार पठाक (पंचायत समन्वयक अधिकारी) के पुत्र डॉ. शिवम पाठक (३२) ने भोपाल के राजीव गांधी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से वर्ष २०१७ में बीएएमएस डिग्री की थी। जिसके बाद उन्होंने लखनऊ में कोचिंग की। इसी दौरान प्रदेश में आयुर्वेदिक डॉक्टर के लिए फार्म डाला और १९ नवम्बर २०१९ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित की गई आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी चयन परीक्षा में भाग लिया। जिसका परिणाम २ जनवरी २०२० को जारी हुआ है। जिसमें डॉ. शिवम पाठक ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डॉ. शिवम पाठक ने बताया कि उसके माता-पिता दोनों शासकीय सेवा में कार्यरत हैं और उनकी बहन भी बिटनरी डॉक्टर हैं। उन्हेंं बचपन से की आयुर्वेदिक डॉक्टर बनने की चाहत थी। जिससे उन्होंने शुरू से ही अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया। डॉ. शिवम पाठक ने १२वीं तक की पढ़ाई शहर सरस्वती उच्चतर माध्यमिक स्कूल से पूरी की और इसके बाद वह भोपाल चलेे गए और वहां पर उन्होंने राजीव गांधी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस में दाखिला लिया। डॉ. शिवम पाठक ने बताया कि अब विभागीय प्रक्रिया के बाद उन्हें अस्पताल में पोस्टिंग दी जाएगी। डॉ. शिवम पाठक के प्रदेेश में जिले और परिवार को नाम रोशन करने के लोगों ने बधाई दी है।
Published on:
06 Jan 2020 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
