8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खजुराहो रेलवे स्टेशन पर तैयार हुई जिले की पहली लिफ्ट

अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज की सीढिय़ां चढऩे की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग, बीमार यात्रियों और छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

2 min read
Google source verification
khajuraho railway station lift

खजुराहो स्टेशन पर लिफ्ट

जिले के खजुराहो रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत पहली बार लिफ्ट की सुविधा शुरू होने जा रही है। अब यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज की सीढिय़ां चढऩे की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्ग, दिव्यांग, बीमार यात्रियों और छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

फुट ओवरब्रिज के साथ लगाई लिफ्ट

रेलवे द्वारा प्लेटफॉर्म एक और दो को जोडऩे वाले फुट ओवरब्रिज के दोनों ओर लिफ्ट स्थापित की जा चुकी है। झांसी डिवीजन के सहायक यंत्री देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि खजुराहो रेलवे स्टेशन पर रेलवे का आधुनिकीकरण कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में दो लिफ्ट तैयार की गई हैं,लिफ्टों के संचालन से यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में सुविधा होगी और उन्हें भारी सामान या स्वास्थ्य कारणों से सीढिय़ां नहीं चढऩी पड़ेंगी।

विश्व धरोहर स्थल के अनुरूप स्टेशन का कायाकल्प

खजुराहो विश्व प्रसिद्ध धरोहर स्थल है, जहां वर्षभर देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां मतंगेश्वर मंदिर, जैन मंदिर और बागेश्वर धाम जैसे धार्मिक स्थलों के कारण धार्मिक पर्यटन की भी भरपूर गतिविधियां होती हैं। स्टेशन पर पहले से मौजूद फुट ओवरब्रिज के माध्यम से प्लेटफॉर्म बदलना अब तक यात्रियों के लिए चुनौतीपूर्ण होता था, विशेषकर वृद्ध, महिलाएं और दिव्यांग यात्री इस समस्या से ज्यादा प्रभावित होते थे। लिफ्ट के शुरू होने से यह दिक्कत दूर हो जाएगी।

खजुराहो स्टेशन को वल्र्ड क्लास सुविधाओं से लैस किया जाएगा

खजुराहो रेलवे स्टेशन को वल्र्ड क्लास बनाने के लिए व्यापक योजनाएं बनाई गई हैं। प्रस्तावित विकास कार्यों में एग्जीक्यूटिव लाउंज, वेटिंग एरिया, फूड कोर्ट, शॉपिंग जोन, किड्स गेमिंग एरिया, दिव्यांगजन सुविधाएं, बेहतर पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, मुफ्त वाई-फाई, दोनों ओर से प्लेटफॉर्म पर प्रवेश और निकास द्वार, बेहतर लाइटिंग व्यवस्था, और हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग शामिल है। स्टेशन परिसर में एस्केलेटर लगाने की भी योजना है, जिससे लोगों को आने-जाने में और अधिक सुविधा मिलेगी। इन सभी कार्यों का उद्देश्य यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

अधिकारियों का कहना है

सहायक यंत्री देवेंद्र प्रसाद ने बताया, रेलवे की आधुनिकीकरण योजना के तहत खजुराहो में यात्री सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं। लिफ्ट के अलावा और भी कई कार्य प्रगति पर हैं, जिन्हें जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में खजुराहो स्टेशन को एक आदर्श, सुविधाजनक और आकर्षक स्टेशन के रूप में विकसित किया जाए।

पत्रिका व्यू

खजुराहो रेलवे स्टेशन परलिफ्ट सुविधा एक महत्वपूर्ण कदम है, जो यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगी। आने वाले समय में जब स्टेशन पर प्रस्तावित सुविधाएं पूरी होंगी, तो यह स्टेशन न केवल पर्यटकों के लिए बल्कि स्थानीय यात्रियों के लिए भी एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा।