
श्रद्धालुओं की भीड़
छतरपुर. करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में 5 दिवसीय गुरूपूर्णिमा महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को लाखों लोगों ने सुबह से बालाजी के दर्शन किए और इसके बाद अपने गुरू के दर्शन किए। बागेश्वर धाम में सुबह करीब 4 बजे से बालाजी के दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। मंदिर के आसपास का समूचा क्षेत्र लोगों से भर गया । बालाजी की कृपा पाने के लिए लोग आतुर रहे। सुबह की महा आरती के बाद बालाजी के दर्शनों का क्रम शुरु हुआ जो देर रात तक चलता रहेगा।
शनिवार दोपहर 12 बजे से मुख्य पंडाल पर पहुंचे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन के लिए लोग इकठ्ठा हो गए थे। पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पादुकाओं का पूजन हुआ। इसके बाद गुरू दर्शन प्रारंभ हुआ। बागेश्वर महाराज के देश-विदेश में शिष्य-गण फैले हैं। इस वजह से महोत्सव को 5 दिवसीय रखा गया है। शनिवार और रविवार को पादुका पूजन व गुरू-दर्शन का कार्यक्रम है। जिसके तहत यह आयोजन शुरू हुआ। लोग लंबी कतार में लगे गुरू दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। लोगों में गजब का उत्साह का देखने को मिल रहा था। महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सभी लोग व्यवस्था में अपना सहयोग करें। महामंत्र का जप करते हुए आगे बढ़ें। यह कार्यक्रम सभी शिष्यगणों का है। इस वजह व्यवस्था भी सभी को देखनी होगी।
एएसपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में 4 जिलों का पुलिस बल सुरक्षा के इंतजाम में लगाया गया है। खजुराहो एसडीओपी सलिल शर्मा ने बताया कि छतरपुर के अलावा पन्ना, टीकमगढ़ और सागर से करीब तीन सैकड़ा पुलिस बल बुलाया गया है। दो शिफ्ट में ड्यूटियां निर्धारित की गई हैं। एएसपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में दोनों शिफ्टों के लिए एक-एक एसडीओपी नियुक्त किए गए हैं। 10 थाना प्रभारी एवं 15 एएसआई के साथ-साथ 300 पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगा है। आवाजाही सुचारु रूप से चले इसके भी इंतजाम किए गए हैं।
सिद्ध आश्रम में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य की भी चिंता करना स्वभाविक है । प्रतिकूल मौसम के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हो रहा है। राजनगर से आए डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि अस्थाई अस्पतालों के माध्यम से लोगों को इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति की हालत बिगड़ती है तो उन्हें जिला अस्पताल भिजवाने के लिए एंबुलेंस तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि नागपुर और सागर से भी डॉक्टरों की टीमें आई हैं। नागपुर से धंतौली में संचालित शंकरासुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कैंप लगाकर मुफ्त इलाज कर रहा है। इस हॉस्पिटल से शुगर, बीपी, ईसीजी सहित अन्य जांचें की जा रही हैं। सागर की टीम भी इलाज के काम में जुटी है। किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके इंतजाम किए गए हैं।
बागेश्वर धाम में बीती रात अखिल भारतीय स्तर का कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। देश के वि?भिन्न स्थानों से आए कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों को खूब गुदगुदाया। लखनऊ के वेदव्रत वाजपेयी की ओज काव्यों से लोगों में राष्ट्रीय भावना का विकास हुआ। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज
के पावन सानिध्य में कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई। महाराज ने सभी कवियों को आशीर्वाद देते हुए सम्मान किया।
Published on:
21 Jul 2024 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
