12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमानश को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा

पुलिस पर बदमाश ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई तो बदमाश के दाए पैर में गोली लगने से गिर गया। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

2 min read
Google source verification
hospital ward

गौरिहार थाना इलाके में पुलिस ने 9 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या के आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। कुख्यात अपराधी लक्खू उर्फ महेश्वरी दीन राजपूत ने पैरोल पर छूटने के बाद बच्ची को गोली मारी थी। जिसकी तलाश में पहुंची पुलिस पर बदमाश ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई तो बदमाश के दाए पैर में गोली लगने से गिर गया। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ


एसपी अगम जैन ने बताया कि गौरिहार थाना क्षेत्र में दो दिन पहले अपराधियों ने एक घर में गोली चलाई थी। घटना के बाद अपराधी फरार थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह मुख्य आरोपी के हनुखेड़ा के जंगल में होने की जानकारी मिली थी। पुलिस की पांच टीमें मौके पर पहुंची और उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन, उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया। गोली उसके पैर में लगी।

पहले से दर्ज है 21 अपराध


कितपुरा निवासी लक्खू राजपूत पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। दो दिन पहले उसने एक बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एएसपी विदिता डांगर ने बताया कि 2 दिन पहले आरोपी हनुखेड़ा गांव गया था, जहां घर में महिला और बच्ची अकेली थी। घर का गेट खोलने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने बाहर से गोली चलाई, जो 9 साल की बच्ची प्रन्सी प्रजापति को लगी। जानकारी लगने पर मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची को यूपी के बांदा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया था। गुरुवार शाम को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।