18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक ने वृद्ध को रौंदा, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम

The truck crushed the old man, the villagers raged and jammed

less than 1 minute read
Google source verification
ट्रक ने वृद्ध को रौंदा, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम

ट्रक ने वृद्ध को रौंदा, भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम

राठ. जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गांव में खेतों की तरफ जा रहे 65 वर्षीय किसान को मुरम खदान के रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा और दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने मौके से भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। मृतक किसान का शव रखकर खदान के रास्ते में जाम लगा दिया।
मंगलवार को तड़के चंडौत गांव का 65 वर्षीय किसान मैकू खान खेत की बुवाई के लिए बीज लेकर खेत जा रहा था तभी कालपी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे देवराई खदान के रास्ते में रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल मैकू खान काफ ी देर तक तड़पता रहा, घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक उसने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने ट्रक चालक रामप्रताप निवासी पिहानी जनपद हरदोई को पकड़कर उसकी धुनाई भी कर दी तथा किसान के शव को रखकर खदान के रास्ते में जाम लगा दिया। एसडीएम जुबेर बैग व सीओ मानिक चंद्र मिश्र ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
एसडीम ने बताया कि मृतक के नाम 1. 399 हेक्टेयर जमीन है। उसे मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। थाना अध्यक्ष जरिया रामजीत गौड़ ने बताया कि मृतक की पत्नी आशाबानो की तहरीर पर चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
फोटो-सीएचपी 121119-84-रोड़ जाम किए ग्रामवासी