17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सार्वजनिक रुप से होली खेलने पर रहेगा प्रतिबंध, घरों पर ही खेले होली

धार्मिक आयोजनों के लिए क्षेत्र के एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्यशादी विवाह में १०० और अंतिम यात्रा में 20 से ज्यादा लोग नहीं होंगे शामिल

2 min read
Google source verification
शादी विवाह में १०० और अंतिम यात्रा में 20 से ज्यादा लोग नहीं होंगे शामिल

शादी विवाह में १०० और अंतिम यात्रा में 20 से ज्यादा लोग नहीं होंगे शामिल

छतरपुर। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान को और प्रभावी बनाने तथा मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का फैसला लिया गया। जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के बाद जारी मिनट के मुताबिक शांति समिति और जिला प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सार्वजनिक होली खेलने पर प्रतिबंध रहेगा। लोग घरों में ही होली के दिन रहें और सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं निकलें। कक्षा 9वीं एवं उच्च स्तरीय छात्रों की पढ़ाई के लिए स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे। शादी विवाह में अधिकतम 100 और अंतिम यात्रा में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेें गे।

एसडीएम से लेनी होगी अनुमति
धार्मिक आयोजनों के लिए क्षेत्र के एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य होगी और संख्या भी सीमित रखते हुए मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और सोशल डिस्टेंंसिंग का पालन करने पर जोर दिया गया। मास्क का उपयोग नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों के खिलाफ चालान की बड़ी कार्यवाही की जाएगी और शहर के सभी चैराहों पर रोको टोको अभियान जारी रहेगा। कोई भी व्यक्ति घर से निकलते समय बिना मास्क के नहीं निकले और सार्वजनिक स्थलों पर मास्क के बिना नहीं घूमें।

संवेदनशीलता से कोरोना फीवर की जांच करें
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला चिकित्सालय छतरपुर में कोरोना फीवर की जांच के लिए आने वाले व्यक्तियों के टेस्ट में लापरवाही नहीं करें और सजगता एवं संवेदनशीलता से यथा समय बुखार की जांच करें। कलेक्टर ने क्राइसेस मैनेजमेंट की बैठक में जानकारी मिलने पर सीएमएचओ और सिविल सर्जन को दो टूक शब्दों में कहा कि जिला चिकित्सालय में कोरोना फीवर टेस्ट की जांच के लिए आने वाले लोगों का टेस्ट तत्परता से किया जाए। इस प्रकरण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

मास्क लगाने की सलाह दी गई
एसडीएम छतरपुर संतोष सिंह चंदेल, सीएसपी लोकेन्द्र सिंह और स्वयंसेवी संस्था दर्शना महिला कल्याण समिति द्वारा छत्रसाल चैराहे पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को रोको टोको अभियान के तहत पहले कोरोना महामारी के प्रति समझाईश दी गई और मास्क देकर उसे लगाने के लिए प्रेरित किया। लोगों की जागरूकता के लिए लाउडस्पीकर द्वारा मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाने और हाथों को बार-बार साफ करने की समझाईश दी गई। प्रात: 11 बजे सायरन बजाकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया। यहां नगर पालिका, पुलिस प्रशासन सहित दर्शना महिला कल्याण समिति की सचिव प्रभा वैद्य, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, लखन विश्वकर्मा, चाइल्ड लाइन टीम से बृज गोपाल कुसमया, मनीषा गुप्ता, शिवानी सिंह, लाड़कुंवर कुशवाहा, गगन सेन और नारायण कुशवाहा ने लोगों को जागरूक किया और मास्क का वितरण किया।