29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी-खजुराहो फोरलेन पर तीसरा टोल प्लाजा शुरु, महंगा होगा सफर

छतरपुर जिले में 2 टोल के बाद झांसी जिले के लुहारी में शुरु हुआ नया टोल प्लाजाखजुराहो से झांसी तक १८१ किलोमीटर में एक तरफ का 260 व दोनों तरफ से 395 रुपए लगेगा टोल

2 min read
Google source verification
 छतरपुर जिले में चल रहे दो टोल प्लाजा

छतरपुर जिले में चल रहे दो टोल प्लाजा

छतरपुर। खजुराहो से झांसी फोरलेन पर तीसरा टोल प्लाजा शुरु हो गया है। 181 किलोमीटर के सफर में छतरपुर जिले के देवगांव और पचवारा के बाद अब झांसी जिले के लुहारी में तीसरा टोल प्लाजा शुरु किया गया है। तीनों टोल प्लाजा में लुहारी सबसे महंगा है, जहां कार सवार को एक तरफ से 125 रुपए टोल टैक्स भरना होगा। हालांकि 24 घंटे के अंदर वापसी पर दोनों तरफ का 190 रुपए टोल लगेगा। जिससे खजुराहो से झांसी का सफर अब और महंगा हो गया।

छतरपुर जिले में चल रहे दो टोल प्लाजा
झांसी से खजुराहो तक के 181 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाइवे पर तीन टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इनमें से दो छतरपुर जिले पचवारा व देवगांव में हैं, जो क्रमश 6 और तीन माह पहले शुरू कर दिए गए थे। अब एनएचएआइ ने झांसी में सकरार और बंगरा के बीच लुहारी में भी टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां टोल टैक्स भी वसूला जाने लगा है। तीनों टोल प्लाजा पर एक ओर से 260 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि, 24 घंटे के भीतर दोनों ओर से आवागमन होने पर 395 रुपए का बोझ जेब पर आएगा।

काम पड़ा है अधूरा, टोल ले रहे पूरा
झांसी से खजुराहो तक के 181 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाइवे का निर्माण फरवरी 2018 में शुरू हुआ था और काम नवंबर 2020 में पूरा होना था। लेकिन, अब तक पूरा नहीं हो पाया है। सकरार में स्थानीय लोगों के विरोध के चलते 400 मीटर के हिस्से का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। तमाम कोशिशों के बाद भी गतिरोध बना हुआ है। वहीं, छतरपुर से खजुराहो के बीच गंज और बमीठा में भी फोरलेन का काम अधूरा है। वहीं बमीठा से खजुराहो के बीच 11 किलोमीटर लंबा हिस्से का निर्माण ही अब तक शुरु नहीं हो सका है। लेकिन अधूरे निर्माण के वाबजूद पूरा टोल बसूलना शुरु कर दिया गया है।

पर्यटन नगरी तक सड़क परिवहन की बढ़ी सुविधा
खजुराहो दस हजार की आबादी का एक छोटा सा कस्बा है। जहां पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण तेजी से होटल इंडस्ट्री विकसित हुई। खजुराहो में पांच सितारा व तीन सितारा होटलों के अलावा बड़ी संख्या में बजट होटल भी हैं। 1978 में खजुराहो में हवाई अड्डा बनकर चालू हो गया था। जहां पर नियमित उड़ानें हैं। 2008 में खजुराहो को रेलवे लाइन से भी जोड़ दिया गया। लेकिन सड़क मार्ग बदहाल ही रहा। झांसी से खजुराहो की 181 किलोमीटर की दूरी को तय करने में 5-6 घंटे लगते थे। खराब सड़क के कारण सफर बड़ा कष्टप्रद था। लेकिन अब फोरलेन से खजुराहो तक सड़क परिवहन आसान हो गया है।


फैक्ट फाइल
टोल नाका एक ओर का शुल्क दोनों ओर का एक साथ
लुहारी 125 190
पचवारा 75 115
देवगांव 60 90
योग 260 395