28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तपिश की चपेट में बुंदेलखंड: खजुराहो में पारा 44.6 डिग्री के पार, नौगांव भी भट्टी की तरह तपा, 29 अप्रेल तक बादलों की आवाजाही से मिल सकती है मामूली राहत

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं, हालांकि आने वाले दिनों में बादलों की लुका-छिपी देखने को मिल सकती है।

2 min read
Google source verification
weather

गर्मी से परेशान लोग

बुंदेलखंड में सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे हैं, जिससे पूरा इलाका भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पर्यटन नगरी खजुराहो और नौगांव में तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। शनिवार को खजुराहो में इस सीजन की सबसे ज्यादा तपिश महसूस की गई, जहां पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुँचा। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं, हालांकि आने वाले दिनों में बादलों की लुका-छिपी देखने को मिल सकती है।

खजुराहो और नौगांव में उबले लोग

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार खजुराहो में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले (43.9 डिग्री) की तुलना में करीब 0.7 डिग्री ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, नौगांव में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं, यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और गर्म हवाओं (लू) के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

पश्चिमी विक्षोभ और छत्तीसगढ़ में चक्रवाती घेरे का असर

मौसम केंद्र खजुराहो के प्रभारी आरएस परिहार ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय है। इसके प्रभाव से हवाओं की दिशा में बदलाव और नमी आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 29 अप्रेल तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बादलों की इस आवाजाही से चिलचिलाती धूप से तो मामूली राहत मिल सकती है, लेकिन उमस बढ़ने की भी आशंका है।

प्रशासन ने जारी किया लू का अलर्ट

मौसम बुलेटिन के अनुसार, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित आसपास के जिलों में लू का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि....-दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सीधी धूप में निकलने से बचें।-पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें।-हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग