27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश में ‘स्कूलों की छुट्टी’ को लेकर नया आदेश जारी, टीचर्स को राहत नहीं

MP School Holidays: मध्यप्रदेश के कई जिलों में स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए पहली से आठवीं कक्षा की 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

2 min read
Google source verification
MP School Holidays

MP School Holidays (Photo Source: AI Image)

MP School Holidays: मध्यप्रदेश में गर्मी अपना भीषण रूप दिखा रही है। कई जिलों में पारा 42 डिग्री के पार चल रहा है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए अहम निर्णय लिया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के समस्त शासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से लेकर 5वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश सीबीएससी और आईसीएससी सहित सभी अनुदान प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। हालांकि इस दौरान शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने यह कदम बच्चों को लू और चिलचिलाती धूप के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए उठाया है।

कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी

जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में सुबह 8 बजे से ही भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लू के थपेड़ों लोगों को परेशान कर दिया है। बीते दिन पहले ही कई जिलों में स्कूली बच्चों को राहत देने के लिए पहली से आठवीं कक्षा की 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

अवकाश को लेकर कई जिला शिक्षा अधिकारियों ने आदेश जारी कर दिया है। उज्जैन शहर में भीषण गर्मी के चलते जिला शिक्षा विभाग ने कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूली बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी है। सागर जिले में भी जिला प्रशासन ने अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी किया है। यह गुरुवार से 30 अप्रेल तक प्रभावी रहेगा।

30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित

ग्वालियर में भी भीषण गर्मी के बीच कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान ने बच्चों को राहत दी है. कलेक्टर ने कक्षा 8वीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है। रतलाम में भी कक्षा पांचवीं तक छुट्टियां घोषित कर दी गई है। इंदौर में भी कलेक्टर शिवम वर्मा ने 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी है। जानकारी के लिए बता दें क मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से शुरू हो रहा है, जो 15 जून 2026 तक रहेग। यानी करीब डेढ़ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। 16 जून से स्कूल खुलेंगे।

शिवपुरी जिले में गर्मी की वजह से आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश के आदेश दे दिए गए हैं। इन क्लास के बच्चों की 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित की गई है। शिवपुरी के डीईओ विवेक श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं जोकि 27 अप्रेल से लागू हो गए हैं। शिवपुरी जिले के सभी सरकारी, सीबीएसई सहित अन्य बोर्ड से संबंधित सभी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक छुट्टी हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग