1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खजुराहो-ईशानगर रेलखंड में विद्युत इंजन का हुआ ट्रॉयल

जल्द ही बिजली वाले इंजन की ट्रेनें दौडेगी, बढ़ेगी रफ्तारईशानगर से उदयपुरा के बीच काम पूरा होने का इंतजार

2 min read
Google source verification
पूरी टीम ने किया निरीक्षण

पूरी टीम ने किया निरीक्षण

छतरपुर। ललितपुर और महोबा से खजुराहो आने वाली दोनों रेललाइनों पर अब ट्रेन की रफ्तार बढऩे वाली है। 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें अब इलेक्ट्रिक इंजन के जरिए 110 की स्पीड से दौड़ेगी। इसके लिए महोबा से खजुराहो और टीकमगढ़ से खजुराहो तक लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। बीते दिन खजुराहो से ईशानगर रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रॉयल किया गया। महोबा से खजुराहो रेल खंड पर इंजन का ट्रॉयल दो महीने पहले हो चुका है। अब ईशानगर से उदयपुरा के बीच विद्युतीकरण का काम चल रहा है, जिसके पूरा होते ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौडऩे लगेंगी।

महोबा खजुराहो के बीच मेमू ट्रेन
महोबा-खजुराहो-ईशानगर-उदयपुरा रेल मार्ग के महोबा-खजुराहो रेल खंड का विद्युतीकरण पूरा होने से इस रूट पर अब डीजल इंजन से गाड़ी चलाने की जरुरत नहीं रहेगी। सभी गाडिय़ां विद्युत इंजन से दौड़ सकेंगी। महोबा-खजुराहो से उदयपुरा और ललितपुर तक गाडिय़ों के इंजन परिवर्तन नहीं करना होगा। खजुराहो ऐतिहासिक स्थल है, जहां पर पर्यटक मंदिरों के दर्शन एवं भ्रमण के लिए पहुंचते हैं। खजुराहो-ईशानगर के विद्युतीकृत होने से महोबा से छतरपुर के बीच मेमू ट्रेन का संचालन हो सकेगा।

120 किलोमीटर लाइन हुई विद्युतीकृत
संरक्षा आयुक्त उत्तर-पूर्व परिक्षेत्र मोहम्मद लती खान ने सीआ एस स्पेशल रेलगाडी से खजुराह -ईशानगर रेलखंड विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के अंतर्गत ट्रैक, पॉइंट्स, सिग्नल,वायरिंग, खंड के मध्य पडऩे वाले स्टेशन, सिग्नल इंस्टालेशन निरीक्षण किया गया। रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा उक्त खंड में विद्युत् इंजन द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया गया। खजुराहो से ईशानगर रेलखंड 56 किलोमीटर का है जिसमें विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब महोबा से खजुराहो- ईशानगर के मध्य 120 किलोमीटर खंड पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है। हालांकि ईशानगर से उदयपुरा के मध्य विद्युतीकरण का कार्य अभी भी चल रहा है।

पूरी टीम ने किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष, प्रमुख मुख्य विद्युत् इंजीनियर सतीश कोठारी, सीईडीई संजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) रघु नाथ सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (पूर्व)सतीश चन्द्र दुबे, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-द्वितीय अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर(समन्वय)अमित गोयल, उप मुख्य विद्युत् इंजिनीयर (कोर) एसएनराय सहित अन्य अधिकारीगण, निरीक्षक, पर्यवेक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग