
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार
छतरपुर. सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मंत्री खनिज अधिकारी को रेत के अवैध उत्खनन के मामले में कार्रवाई करने की नसीहत देते हुए कहा, मेरे बाप के बाप भी रेत चोरी में शामिल हों, उन्हें पकडकऱ कर कार्रवाई करें। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अवैध खनन मामले में दूसरे व्यक्ति पर केस बनाने पर नाराजगी जताते हुए कही। यह बयान डॉ. वीरेंद्र कुमार ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिए। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
भाजपा के पूर्व जिला मंत्री लोकेंद्र सिंह लहदरा ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि वर्ष 2015 में उनके खिलाफ रेत के अवैध उत्खनन का ढाई करोड़ का केस बनाया गया था। जिसकी जांच कर नौगांव एसडीएम ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। लेकिन अब नई शिकायत पर उसी मामले की जांच फिर से नौगांव एसडीएम और तहसीलदार को सौंपी गई है। उनका आरोप है कि उन पर अवैध उत्खनन का केस बनवाया जा रहा है। जबकि हरपालपुर क्षेत्र में रेत चोरी करने वाले लोग न केवल चोरी कर रहे हैं, बल्कि रेत बेच भी रहे हैं, और अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अवैध उत्खननकर्ताओं का उपयोग मुरुम निकालने और इसे रेलवे विभाग को बेचने के लिए किया जाता था।
ये सुनकर केंद्रीय मंत्री ने खनिज अधिकारी अमित मिश्रा को बुलाया और कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए यहां तक आया और दावा कर रहा है कि अपराध उसने किया ही नहीं, तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं हमारी ही गलती है। मंत्री ने यहां तक कहा कि रेत चोरी का मामला न केवल प्रदेश बल्कि देश के लिए शर्मनाक है। आप लोग क्या देख रहे हैं? कोई व्यक्ति रेत चोरी करके सप्लाई कर रहा है और थर्ड पर्सन का नाम लिखवा दिया जाता है। आप लोग आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं।
भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार के करीबी माने जाते हैं। वे भाजपा के हरपालपुर मंडल अध्यक्ष व जिला मंत्री रह चुके हैं। लेकिन उनकी क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह से नजदीकी नहीं है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी के कारण इन पर अवैध उत्खनन के मामले बन जाते हैं। यही वजह है कि केस बनने के डर से उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की, जिस पर मंत्री ने खनिज अधिकारी की क्लास लगा दी।
मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने लोकेंद्र सिंह की शिकायत पर खनिज विभाग को फटकार लगा दी। जबकि लोकेंद्र सिंह लहदरा पर अवैध उत्खनन के ढाई करोड़ के केस में तात्कालीन एसडीएम ने क्लीन चिट दी थी। अब दोबारा शिकायत होने पर फिर से नौगांव के वर्तमान एसडीएम को जांच दी गई है। लेकिन रेत का नाम आते ही मंत्री ने खनिज अधिकारी की क्लास लगा दी।
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज अधिकारी को लताड़ लगाई। जिसके बाद गुरुवार को खनिज टीम ने जिले में तीन अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार टैक्ट्रर ट्रॉली जब्त किए हैं। खनिज निरीक्षक रमाकांत तिवारी व अशोक द्विेदी की टीम ने अलग अलगे जगह छापेमारी की है। सटई रोड पर अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर पकडकर सिविल लाइन थाना में रखवाया गया है। वहीं, ओरछा थाना के पास भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई है। इसके अलावा बारीगढ़ थाना इलाके के दिदवारा में दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकडक़र बारीगढ़ थाना में रखवाया गया है। खनिज अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि चार ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रेत से भरे पाए जाने पर जब्त किए गए है। अवैध रेत के परिवहन का केस बनाया जा रहा है।
यह मामला मेरे कार्यकाल का नहीं है। उक्त प्रकरण 2015 का है। तब मैं यहां पदस्थ नहीं था। अब इस मामले में दोबारा जांच के आदेश हुए हैं। उक्त जांच एस डी एम और तहसीलदार कर रहे हैं। न मैंने किसी पर कोई गलत प्रकरण बनाया है और न ही मैं जांच अधिकारी हूं, लेकिन मंत्री के आदेश का सम्मान सभी करते हैं। हमेशा विधि संगत तरीके से निर्देशों का पालन करते हैं।
अमित मिश्रा, खनिज अधिकारी
Updated on:
30 Aug 2024 10:59 am
Published on:
30 Aug 2024 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
