
वैक्सीनेशन
जिले में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर विशेष एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का आगाज हो गया। 8 और 9 अप्रेल को मिशन मोड पर चलाए जा रहे इस अभियान के पहले ही दिन प्रशासनिक सक्रियता के चलते 1805 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया।
जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में लगाए गए कैंपों में शाम तक जो आंकड़े प्राप्त हुए हैं, उनमें छतरपुर शहर (270) और राजनगर (269) वैक्सीनेशन के मामले में सबसे आगे रहे हैं। अन्य क्षेत्रों की स्थिति इस प्रकार है।
बिजावर: 236 बालिकाएं
बड़ामलहरा: 215 बालिकाएं
ईशानगर: 213 बालिकाएं
लवकुशनगर: 201 बालिकाएं
नौगांव: 164 बालिकाएं
गौरिहार: 160 बालिकाएं
बकस्वाहा: 77 बालिकाएं
वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए दिन भर जिले के वरिष्ठ अधिकारी स्कूलों में डटे रहे। जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने नौगांव में और संयुक्त कलेक्टर अखिल राठौर ने छतरपुर शहर के स्कूलों में मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने न केवल व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि बालिकाओं और उनके अभिभावकों को प्रेरित कर मौके पर ही वैक्सीन लगवाई।
बड़ामलहरा में एसडीएम आयुष जैन, बिजावर में एसडीएम विजय द्विवेदी और चंदला-बारीगढ़ क्षेत्र में तहसीलदारों की सक्रियता से ग्रामीण अंचलों में भी पहले ही दिन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया गया।
कलेक्टर की इस पहल का उद्देश्य 14-15 वर्ष की हर बालिका को सर्वाइकल कैंसर के जोखिम से सुरक्षित करना है। 9 अप्रेल को भी सभी चिन्हित स्कूलों में ये विशेष कैंप जारी रहेंगे। जिन बालिकाओं का टीकाकरण आज किन्हीं कारणों से नहीं हो पाया है, उन्हें कल प्राथमिकता के साथ वैक्सीन लगाई जाएगी।
Published on:
09 Apr 2026 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
