छतरपुर

विवेक राज सिंह डीआईजी, कुमार सौरभ होंगे छतरपुर के नए एसपी

छतरपुर रेंज के डीआइजी और एसपी को भोपाल पीएचक्यू पदस्थ किया हैं

less than 1 minute read
Feb 10, 2020
विवेक राज सिंह डीआईजी, कुमार सौरभ होंगे छतरपुर के नए एसपी

छतरपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। जिसमें छतरपुर रेंज के डीआइजी और एसपी को भोपाल पीएचक्यू पदस्थ किया हैं। जबकि सागर के विवेकराज सिंह को छतरपुर डीआइजी और भोपाल से 2007 बैच के आइपीएस कुमार सौरभ को छतरपुर एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार छतरपुर रेंज के डीआइजी अनिल माहेश्वरी को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। जबकि उनके स्थान पर विवेक राज सिंह उप निदेशक जेएनपीए सागर को उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर पदस्थ किया गया है। जबकि छतरपुर पुलिस अधीक्षक रहते डीआइजी प्रमोट हुए तिलक सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया हैं। उनके स्थान पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल से कुमार सौरभ को पुलिस अधीक्षक छतरपुर पदस्थ किया गया हंै।

बिहार से हैं कुमार सौरभ, ऐसा रहा कार्यकाल
नए छतरपुर एसपी कुमार सौरभ बिहार के मूल निवासी हैं। वह 2007 बैच के आइपीएस हैं। बीटेक तक शिक्षित हैं। इसके पहले वह 2009 से 10तक एएसपी सागर, एसडीओपी अंबाह मुरैना, 2011 में एएसपी इंदौर, 2012 में एआइजी पीएचक्यू सीआइडी भोपाल और 2012 में अशोकनगर एसपी में पदस्थ किए गए थे। इसके बाद शहडोल एसपी और जबलपुर कमांडेंट में रहने के बाद उन्हें पीएचक्यू पदस्थ किया गया था। इस दौरान कुछ समय के लिए वह होशंगाबाद के प्रभारी एसपी भी रह चुके हैं।

Published on:
10 Feb 2020 07:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर