
पत्रिका- मास्क दान अभियान
छतरपुर। पत्रिका समूह द्वारा शुरु किए गए मास्क दान अभियान के तहत रविवार को छतरपुर शहर में दो जगह मास्क वितरण किया गया। समाजसेवियों के ग्रुप ने छत्रसाल चौक पर 200 से ज्यादा लोगों को मास्क पहनाए। लोगों को कोविड संक्रमण से सुरक्षा के लिए मास्क की अहमियत बताते हुए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। वहीं, दूसरी ओर युवा व्यवसायी ने देरी तिराहे पर 200 मास्क का वितरण कर लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए प्रेरित किया। लोगों को समझाइश दी गई कि सभी व्यक्ति अपनी-अपनी सुरक्षा कर लें, तो शहर सुरक्षित रहेगा। अभियान से प्रेरित होकर लोगों ने भी मास्क पहनने का संकल्प लिया और दूसरों को भी प्रेरित करने का वादा किया।
छत्रसाल चौक पर बांटे मास्क
संगम सेवालय की टीम ने रविवार की सुबह 11 बजे शहर के मुख्य चौक छत्रसाल चौराहे पर बिना मास्क दिखाई देने वाले लोगों को मास्क दिए। उन्हें मास्क पहनने की जरूरत के बारे में बताते हुए उनकी सुरक्षा के प्रति सजग किया। संगम सेवालय के विपिन अवस्थी, अंजू अवस्थी, चरण पादुका संघ के शंकरलाल सोनी, समाजसेवी केएन सोमन, दिल्ला राम अहिरवार, आनंद शर्मा ने युवाओं, बुजुर्गो को मास्क पहनाया और उनसे हमेशा मास्क पहनने की अपील की। इस दौरान कई लोग बाइक, साइकल, कार, ठेला गाड़ी आदि से बगैर मास्क के पाए गए। इनको मास्क का न सिर्फ वितरण किया गया बल्कि समाजसेवियों की टीम ने अपने हाथ से भी मास्क पहनाएं।
देरी तिराहा पर मास्क दान
रविवार को ही दोपहर 12 बजे शहर के देरी तिराहे पर युवा व्यसायी जायका रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र खरे ने लोगों को मास्क बांटे। तिराहे पर बिना मास्क नजर आने वाले लोगों, दुकानदारों को मास्क देकर उन्हें मास्क पहनने के तरीके के बारे में भी बताया। उन्होंने लोगों को समझाइश भी दी कि मास्क गले में लटकाना गलत है। इसके बजाए सबसे अधिक सुरक्षित तरीका है मास्क नाक के उपर रहे। ऐसा नहीं करके हम कोरोना को आमंत्रण देते है। ये भी समझाया कि जब तक बेहद जरूरी नहीं हो चेहरे को हाथ नहीं लगाए। अगर लगाते है तो उसके पूर्व यह जरूरी है कि हाथ को सैनिटाइजर से साफ किया जाए।
Updated on:
28 Mar 2021 06:58 pm
Published on:
28 Mar 2021 06:45 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
