
डांडिया करती कॉलोनीवासी
मंच पर बच्चियों ने सजाई नौ देवियों की सजीव झांकी
छतरपुर. शारदेय नवरात्रि में जहां देवी मंदिरों में पूजा अर्चना चल रही है। तो वहीं जगह जगह सजे देवी पंडालों में भी धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। शहर की नंदा कानन कॉलोनी में रहवासियों द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी देवी प्रतिमा स्थापित कर पंडाल सजाया गया है। देवी के दरबार में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहे है। कॉलोनी की महिलाओं ने गरबा और डांडिया नृत्य कर देवी मां की आराधना की। पंडाल के मंच पर बच्चियों ने देवी के नौ रूपों की सजीव झांकी सजाई और महिलाओं ने डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। देवी पंडाल में प्रति दिन विशेष पूजा अर्चना चल रही है।शुक्रवार को भंडारे का आयोजन भी किया गया।
Published on:
12 Oct 2024 12:06 am
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
