14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टटम गांव के युवा ने बनाया भारत-बांग्लादेश मैत्री दिवस का लोगो

दोनों देश के नागरिकों द्वारा बनाई गई डिजाइन में सर्वश्रेष्ट रही बुंदेली बेटे की डिजाइन

2 min read
Google source verification
सर्वश्रेष्ट रही बुंदेली बेटे की डिजाइन

सर्वश्रेष्ट रही बुंदेली बेटे की डिजाइन


छतरपुर। जिले के टटम गांव के ३५ वर्षीय सॉफ्टवेयर डिजाइनर नरेश अग्रवाल ने भारत-बाग्लादेश के मैत्री दिवस का लोगो डिजायन किया है। इस लोगों को दोनों देशों ने संयुक्त रुप से चयन भी कर लिया है। बांग्लादेश की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश की द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की स्थापना के मद्देनजर मैत्री दिवस मनाने के लिए लोगो का डिजायन कराया गया है।

द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की स्थापना के मद्देनजर, भारत- बांग्लादेश सहित 18 चुनिंदा देशों में बड़ी घटनाओं को संयुक्त रूप से मनाने के लिए सहमति बनी है। ऐतिहासिक दिन को चिह्नित करते हुए, द्विपक्षीय संबंधों और सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अभ्यास में नई दिल्ली और ढाका ने संयुक्त रूप से मैत्री दिवस मनाने के लिए एक लोगो और पृष्ठभूमि डिजाइनिंग प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया था। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हर साल 06 दिसंबर को मैत्री दिवस या मित्रता दिवस के रूप में मनाने का है।

यह प्रतियोगिता भारत और बांग्लादेश के सभी नागरिकों के लिए दो श्रेणियों में लोगो डिजायन और बैकड्रॉप डिजाइन के लिए 31 अक्टूबर 2021 में ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की गई। 7 फरवरी 2022 को जारी हुए रिजल्ट में छतरपुर जिले के टटम गांव निवासी नरेश अग्रवाल द्वारा डिजायन किए गए लोगो को दोनों देशों की संयुक्त समिति ने पास करते हुए सर्वश्रेष्ठ के रूप में चुना। जिसके बाद विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुहम्मद इमरान ने 25 अप्रेल 2022 को भारत-बांग्लादेश मैत्री दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए इनामी राशि एक हजार डॉलर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

और भी कई मंचो से मिला सम्मान
इंदौर की कंपनी में अस्सिटेंट मैनेजर डिजाइन नरेश अग्रवाल इसके पहले भी कई अवसरों पर लोगो डिजाइन के लिए सम्मानित किए जा चुके हैं। जिसमें इंडिया जर्मनी 70 इयर डिप्लोमैटिक रिलेशन लोगो, लोक सेवा हक कायदा महाराष्ट्र सरकार, डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन कटनी, डिस्ट्रिक मिनरल फांउडेशन सिंगरौली, सीसीएम इंटरनेशन लोगो डिजाइन, विनयात्रा फाउंडेशन बैलिंघम इंटरनेशनल लोगो डिजाइन, वीमने आर्गेनाइजेशन मिशीगन सममिट लोगो डिजाइन कॉन्टेस्ट और सीसी ग्लोबल सममिट कोरिया लोगो डिजाइन कॉन्टेस्ट में भी नरेश के लोगों को चयनित कर सम्मानित किया जा चुका है।