
A fire broke out in a heap of corn kept in the field
छिंदवाड़ा/अमरवाडा . अमरवाड़ा थाना अंतर्गत पौनार में बुधवार को अकरम अंसारी के खेत में रखी मक्का की फसल में आग लग गई। करीब एक लाख कीमत की मक्का जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अंसारी की सूचना पर फ ायर बिग्रेड के साथ पप्पू डेहरिया और कत्थक लाल मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अंसारी ने बताया कि मक्का की फसल काटकर खेत में ढेरी बनाकर रखी थी। अचानक ढेर में आग लग गई किसान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। नहीं मिला भुगतान- इधर जुन्नारदेव के भाजपा मंडल महामंत्री मेसलाल चंचल ने प्रभारी मंत्री कमल पटेल को कुसमैली कृषि उपज मंडी में बेचे गए मक्का का भुगतान न होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि ग्राम दिलावरखुर्द का किसान होने के कारण उन्होंने अपना मक्का मंडी 20 नवम्बर को कुसमैली लाया। इस दिन बारिश होने पर बाहर रखा मक्का भींग गया। इसे व्यापारी ने कम दाम पर खरीदा। इसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसकी सीएम हेल्पलाइन में शिकायत होने पर भी मण्डी अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की। मंडल महामंत्री का सवाल है कि भाजपा का पदाधिकारी होने पर भी उसके साथ यह व्यवहार किया गया तो दूसरे किसानों के साथ कैसे होता होगा।
Published on:
25 Nov 2021 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
