30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकाशीय बिजली का कहर

रविवार को अंचल के कुछ क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। पांढुर्ना और पिपला में आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनभरसे अधिक मवेशियों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 12 Feb 2018, 4:54 PM IST

Aerial power havoc

Aerial power havoc

बेमौसम बारिश...
आकाशीय बिजली का कहर, दर्जनभर मवेशियों की मौत


पंाढुर्ना. रविवार को अंचल के कुछ क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। पांढुर्ना और पिपला में आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनभरसे अधिक मवेशियों की मौत हो गई। वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत घोगरीशाहनी के खेत के कोठे पर गिरी आकाशीय बिजली गिरने से बैल जोड़ी समेत एक गाय की मौत हो गई। रविवार को तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली चमकी।
जानकारी के अनुसार गरज चमक के साथ हुई बारिश के बीच घोगरीशाहनी की किसान ताराबाई उइके के कोठे पर बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आकर एक गाय और दो बैल की मौत हो गई। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई थी। रविवार को सुबह से ही क्षेत्र में काले बादल छाए थे। सुबह 11 बजे बारिश शुरू हुई लगभग एक घंटे बारिश हुई।
गेहूं की फसल को नुकसान: ग्राम हिवरासेनडवार में बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल लेट गई। किसानों को इससे नुकसान हुआ है। किसान हिरेन्द्र टोपले ने बताया कि अब तक मौसम ने साथ दिया जिससे गेहूं की अच्छी फसल होने की उम्मीद थी परंतु तेज बारिश ने इस संभावना पर पानी फेर दिया है। गांव के लगभग सभी किसानों की गेहूं फसल को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है।

सौंसर.पिपला ञ्च पत्रिका. पिपला नारायणवार के बाहुली के नजदीक एक खेत मे आकाशीय बिजली गिरने से १४ मवेशियों की मौत हो गई। रविवार को करीब 12 बजे किशोर मदनकर के खेत में हुई घटना में दो बकरी भी घायल हुई। सभी पशु चरने गए थे। बारिश होने से सभी मवेशी एक जगह खड़े हो गए थे इसी दौरान आकाशीय बिजली ने कहर ढा दिया। घटना होने पर राजस्व, पशु विभाग सहित पिपला चौकी प्रभारी प्रींसि
साहू स्टाफ सहित तत्काल मौके स्थल पर पहुंची। सभी मृत मवेशियों का शव विच्छेदन कर पंचनामा किया गया एवं उन्हें दफन किया गया। इस घटना से क्षेत्रवासी एवं पशु पालक किसान स्तब्ध है।
सब्जी फसलों को नुकसान
उमरानाला. उमरानाला नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में रविवार
सुबह से अचानक खराब मौसम के चलते रिमझिम बारिश का सिलसिला प्रारंभ हुआ। जिससे खेतों में लगी गेहूं, तथा चना एवं सब्जी फसलों को बारिश से नुकसान हुआ है। वहीं किसान बारिश होने से चिंतित नजर हो रहे हैं।
रिमझिम ने बढ़ाई ठिठुरन: नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में रविवार को सुबह से लेकर देर रात्रि तक खराब मौसम के चलते रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा जिसकी वजह से सुबह से लेकर देर रात्रि तक ठंडी हवाओं ठिठुरन बढ़ा द ी। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।