90 Lakh Rupees Fraud Sadhvi Arrested: श्रीराम जानकी मंदिर (Sriram Janki Temple Chhindwara) के महंत कनक बिहारी दास रघुवंशी के निधन के बाद उनके खाते से 90 लाख रुपए का गबन करने वाली साध्वी को चौरई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साध्वी लक्ष्मीदास उर्फ रीना रघुवंशी (Sadhvi Reena Raghuvanshi Arrested) को नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा। वह लंबे समय से फरार थी। रघुवंशी समाज ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। मामले में रीना, उसका भाई हर्ष समेत तीन नामजद थे।