28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Murder: हत्या के बाद शव को पहाड़ी के किनारे लाकर फेका

आरोपियों ने शव को नागपुर रोड स्थित ग्राम चिखलीकला के पास की पहाड़ी के किनारे एक खेत में नीम के पेड़ के नीचे छोड़ा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Baban Rao Pathe

•

Updated: 15 Sep 2022, 12:33 PM IST

Murder, Character Suspicion, Axe, Father, MP Police, Katni News

Murder

छिंदवाड़ा. मोहखेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम चारगांव निवासी अजय (20) पिता रविशंकर सोनी का कत्ल हुआ था। आरोपियों ने शव को नागपुर रोड स्थित ग्राम चिखलीकला के पास की पहाड़ी के किनारे एक खेत में नीम के पेड़ के नीचे छोड़ा था। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

उमरानाला चौकी पुलिस को 12 सितम्बर की शाम 5 बजे चरवाहे ने सूचना दी थी कि एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेजा था। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की मौत सिर पर गम्भीर चोट आने के कारण हुई है। चोट दुर्घटना के कारण नहीं है आई है बल्कि किसी ने भारी वस्तु से वार किया है। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपराध कायम किया गया है। मृतक 10 सितम्बर को अपनी बाइक लेकर घर से निकाला था। शव के पास मोबाइल बंद मिला था, जबकि बाइक कुछ दूरी पर खड़ी थी। मोबाइल चालू किया तो उसमें अंतिम बार चार लोगों से बात करना सामने आया है जिसके आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर मोहखेड़ थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

हत्या के बाद छोड़ा शव
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई थी। वारदात को छिपाने के लिए शव को दूर लाकर छोड़ा गया है। इस पूरे प्रकरण में एक से अधिक लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।