16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्यग्रहण के बाद जामसांवली मंदिर में उमड़ी भीड़

गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे के आसपास ग्रहण समाप्ति पर अभिषेक तथा आरती की गई जिसमें लोगों ने धर्मलाभ लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
सूर्यग्रहण के बाद जामसांवली मंदिर में उमड़ी भीड़

सूर्यग्रहण के बाद जामसांवली मंदिर में उमड़ी भीड़

छिंदवाड़ा. पिपलानारायवार. बुधवार की शाम से ग्रहण की सूतक लगने के बाद से हनुमान मंदिर जाम सांवली के पट बंद कर दिए गए थे। इस दौरान सभी धार्मिक आयोजन इनमें आरती और अभिषेक सूर्य ग्रहण के समाप्त होने के बाद हुए। चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर जाम सावली के मंदिर कर पट ग्रहण अवधि में बंद रहे तथा ग्रहण समाप्ति के बाद ही अभिषेक व आरती हुई। सूर्य ग्रहण का सूतक कल शाम से ही लग चुका था और इस दौरान हनुमान मंदिर जाम सावली सहित अन्य मंदिरो में भी बुधवार की शाम आरती कर बाद से मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। ग्रहण की अवधि गुरुवार की सुबह लगभग 8.15 से लगभग 12 बजे तक मंदिर के पट बंद रहे। गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे के आसपास ग्रहण समाप्ति पर अभिषेक तथा आरती की गई जिसमें लोगों ने धर्मलाभ लिया।
सूर्यग्रहण का असर गुरुवार की सुबह से मौसम में देखने को मिला। आसमान में बादलों के कारण धूप नहीं निकली । वहीं सुबह के वक्त ग्रहण के कारण लोग घरों में ही कैद रहे। सुबह 8 बजे से शुरू हुए सूर्यग्रहण को देखने के लिए लोगों ने घरों की छतों पर नजर आए। कई लोग एक्स-रे फिल्म की मदद से तो कुछ लोग दूरबीन से सूर्यग्रहण को देखने की कोशिश करते नजर आए। 10.57 पर ग्रहण खत्म होने के बाद लोगों ने स्नान कर भगवान की आराधना की। इधर सुबह से आसमान में बादलों का डेरा होने के कारण ठंड का असर रहा।हल्की सर्द हवाएं चलती रही जिससे मौसम सुहाना रहा और लोग घरों में ही दुबके नजर आए।