25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amazing journey: डरबन में खिली भारतीय मुस्कान, करोड़ों लोगों का सपना बना हकीकत

इस प्रतियोगिता में कई प्रसिद्ध फैशन मॉडल, फिल्म और टीवी स्टार, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी शामिल हुईं

2 min read
Google source verification
Amazing journey of shilpa agrawal

Amazing journey of shilpa agrawal

छिंदवाड़ा/नागपुर. नागपुर की शिल्पा अग्रवाल ने ‘मिसेज यूनिवर्स लवली पेजेंट 2017’ का खिताब अपने नाम किया है। दक्षिण अफ्रीका के डरबन में 24 अगस्त से 3 सितम्बर तक आयोजित इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में 2 सितम्बर को शिल्पा ने खिताब अपने नाम किया। विवाहित महिलाओं के लिए आयोजित इस स्पर्धा में 21 से 45 वर्ष की 184 महिलाएं शामिल हुईं। इनमें कई प्रसिद्ध फैशन मॉडल, फिल्म और टीवी स्टार, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी थीं। इन सभी को पीछे छोड़ते हुए शिल्पा अग्रवाल ने खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में विविध कार्यक्रम हुए। महिला और बच्चों के अधिकारों के लिए आयोजित विशेष सामाजिक उत्थान कार्यक्रम में भी शिल्पा शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि कई बाधाओं को पार कर वे इस मुकाम तक पहुंची हैं। प्रतिभागियों के साथ मुकाबला करना एक शानदार अनुभव रहा। सभी से कुछ न कुछ सीखने को मिला। यही सबसे बड़ी सफलता है। शिल्पा इससे पहले भी म्यांमार की राजधानी रंगून में आयोजित मिसेज इंडिया वल्र्ड वाइड प्रतियोगिता में मिसेज इंस्पायरेशनल खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं।

दिखाई संस्कृति की झलक
इस स्पर्धा में शामिल होने वाली सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने देश की संस्कृति का प्रस्तुतिकरण करना था। शिल्पा अग्रवाल ने मराठी गीत पर लावणी नृत्य किया। महाराष्ट्रीयन डिश तैयार की। मिसेज यूनिवर्स पे्रजेंट 2017 का फाइनल राउंड 2 सितम्बर को भव्य रूप में डरबन में हुआ। इसमें सभी प्रतिभागियों को अपने-अपने देश का राष्ट्रीय परिधान पहनना था। शिल्पा ने लंहगा चोली दुपट्टा पहना था। इस पोशाक को नागपुर के बुनकरों ने तैयार किया था। इसे सरकारी संगठन इंद्रायणी ने प्रस्तुत किया। इंद्रायणी हैंडलूम की कला को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलने से इसे नया जीवन मिला है।

महिला उद्योगपतियों में से एक
शिल्पा अग्रवाल शहर के एक फर्नीचर समूह की प्रबंध निदेशक हैं। वह मध्य भारत में महिला उद्योगपतियों में से एक हैं। एमडी और सीईओ होने के नाते वह उत्पादन, बिक्री, एचआर, लेखा, कराधान, विपणन जैसे प्रबंधन के सभी कार्यों को देखती हैं। इससे पहले वे मिसेज ग्लोबल 2015 में प्रथम उपविजेता रही थीं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला उद्योगपति का पुरस्कार पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के हाथों मिल चुका है। वे मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक प्रशिक्षक हैं। शिल्पा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने पति आकाश अग्रवाल को दिया है।