
In the Ladli Bahna Yojana, this Anganwadi worker was negligent, then the service ended
छिंदवाड़ा.लाड़ली बहना योजना में शामिल पात्र महिलाओं के नामों की सूची गुरुवार एक जून को पहले दिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में नहीं पहुंच सकी। इसका कारण महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी विकल्प के सक्रिय न होने की शिकायत थी। इसके लिए प्रशासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लेकर पंचायत एवं नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों को भी लगाया। फिर भी देर शाम रिपोर्ट में 33 हजार महिलाओं के डीबीटी एक्टिव नहीं पाए गए।
राज्य शासन के तय कार्यक्रम के मुताबिक 31 मई तक दावे-आपत्तियों का निराकरण कर एक जून को अंतिम सूची प्रकाशित होनी थी। महिला बाल विकास, नगरीय निकाय, पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस अंतिम सूची के प्रकाशन की प्रक्रिया पूर्ण करने में लगे रहे। सबसे बड़ी समस्या बैंकों से डीबीटी एक्टिव खातों की सूची थी। जिले में 391835 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन में केवल 358346 लाख महिलाओं के खाते में डीबीटी एक्टिव होने की रिपोर्ट दिखती रही। साफ था कि 33489 खाते एक्टिव नहीं पाए गए। इसका औसत 8.55 प्रतिशत रहा।
प्रशासन के लिए यह सिरदर्द है कि यदि इन महिलाओं के डीबीटी एक्टिव नहीं हुए तो सीएम की इस महत्वपूर्ण योजना में जिले का परफारमेंस कम हो जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रशासन अगले 10 जून की वितरण तिथि से पहले तक बैंक खातों में डीबीटी एक्टिव करने के प्रयास जारी रखेगा। फिलहाल कलेक्टर ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है।
......
दूसरे जिलों में भी बनी डीबीटी की समस्या
लाड़ली बहना योजना की प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट में छिंदवाड़ा के अलावा दूसरे जिलों की स्थिति भी डीबीटी की सक्रियता में खराब बताई जा रही है। इस योजना में महिलाओं के फार्म तो भर लिए गए लेकिन 8 से 10 फीसदी हितग्राहियों के खाते में डीबीटी का विकल्प सक्रिय नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत में पता चला कि इस डीबीटी को सक्रिय कराने उन पर काफी दबाव है। वे ऐसी महिलाओं को बैंक पहुंचा भी रही हैं लेकिन वहां से रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है। इससे डीबीटी की सक्रियता समस्या बनी हुई है। इस प्रशासन को बैंकों के अधिकारियों की बैठक लेकर समन्वय बनाया चाहिए।
....
बहनों के बैंक खाते में एक रुपए आते ही खुशी का माहौल
लाड़ली बहना योजना के बैंक खातों में डीबीटी एक्टिव होने की टेस्टिंग में सरकार की ओर से एक रुपए डालने शुरू किए गए। इससे महिलाओं के मोबाइल पर इसके मैसेज आने प्रारंभ हो गए। इससे उनमें खुशी का माहौल बन गया। अब उन्हें 10 जून को सीएम के क्लिक करते ही एक हजार रुपए की राशि मिल जाएगी। इधर, महिला बाल विकास विभाग के पास इसकी स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम भी आ गया है।
....
आसपास के जिलों में छिंदवाड़ा की स्थिति
जिला रजिस्ट्रेशन बैंक डीबीटी एक्टिव शेष महिलाएं
बालाघाट 353336 333155 20071
नरसिंहपुर 209370 194411 14959
छिंदवाड़ा 391835 359346 33489
नर्मदापुरम् 205448 188671 16777
सिवनी 269866 245819 24047
बैतूल 271471 245867 25604
जबलपुर 381369 350886 30483
......
Published on:
02 Jun 2023 07:03 pm

बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
