31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : छिंदवाड़ा में फटी धरती , 24 घंटे निकल रहा ऐसा गर्म पानी

अनहोनी कुंड का पानी इतना गर्म है कि हाथ के संपर्क में आने पर जलन होने लगती है।

2 min read
Google source verification
 Anhoni garam kund hot water springs of india

छिंदवाड़ा. सतपुड़ा की वादियां अपने रहस्यों के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। रहस्य भी ऐसे जिनपर एकदम से विश्वास नहीं होता, लेकिन सच है। इन्हीं हरिभरी वादियों के बीच स्थित है अनहोनी। नाम से ऐसा प्रतित होता है कि कोई अशुभ जगह होगी, लेकिन नहीं। अनहोनी में गर्म पानी का कुंड है, जहां सालभर गर्म पानी निकलता रहता है। अनहोनी कुंड का पानी इतना गर्म है कि हाथ के संपर्क में आने पर जलन होने लगती है।
क्यों उबलता रहता है पानी
अनहोनी छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड में स्थित है। छिंदवाड़ा-पचमढ़ी हाईवे पर ग्राम झिरपा स्थित है। झिरपा से अनहोनी की दूरी दस किलोमीटर है। ग्राम अनहोनी में प्राकृतिक कारणों से वर्षभर पानी खोलता रहता है। स्थानीय लोग इसे दैविक कारण बताते हंै। वहीं वैज्ञानिक कारण मंदिर स्थल के नीचे जमीन में प्रचुर मात्रा में गंधक होने से पानी में उबाल आना बताया जाता है।
नहाने से ठीक हो जाते हैं चर्मरोग
कहा जाता है कि अनहोनी के गर्म कुंड में नहाने मात्र से गम्भीर चर्म रोग से मुक्ति मिल जाती है। इसी वजह से दूर दराज से लोग यहां आते हैं और कुंड के पानी से स्नान करते हैं। स्नान करने के लिए किसी बर्तन में कुंड से पानी निकाल पर ठंडा करना पड़ता है, उसके बाद ही स्नान किया जा सकता है। इस पानी से स्नान करने के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग जगह निर्धारित की गई हैं। जहां नहाने के लिए लोगों में होड़ मची रहती है।
कई देवी-देवताओं के मंदिर स्थापित
इस जगह का विकास केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा कराया गया है। यहां मां ज्वाला देवी, दक्षिणमुखी हनुमानजी और शिवजी की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। इन मंदिरों की प्रसिद्धी दूर-दराज तक फैली हुई है। लोग वर्षभर दर्शन करने के लिए आते रहते हैं। प्रतिवर्ष 14 जनवरी को यहां पर छह दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है। मेले में शामिल होने के लिए नागपुर, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, जबलपुर तथा अन्य क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में आते हैं।
अभी भी विकास की दरकार
हांलाकि फॉरेस्ट रिजर्व क्षेत्र में आने के कारण अनहोनी मंदिर का ज्यादा विकास नहीं हो सका है। तामिया के रास्ते पंचमढ़ी जाने वाले पर्यटक इस स्थान पर जरूर जाते हैं तथा प्राकृति द्वारा निर्मित इस अद्भूत नजारे को देख आश्चर्य में पड़ जाते हैं। हाईवे पर स्थित ग्राम झिरपा से अनहोनी की दूरी दस किलोमीटर है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण लोगों को यहां पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कैसे पहुंचंे अनहोनी
प्राकृतिक रूप से बने इस स्थल का नजारा देखने के लिए बस, रेल एवं हवाई यात्रा का साधन अपनाया जा सकता है। अनहोनी गांव पहुंचने के लिए जुन्नारदेव, परासिया, छिंदवाड़ा, पिपरिया, पचमढ़ी से रेल एवं सड़क परिवहन से पहुंचा जा सकता है। हवाई साधन के लिए नागपुर या जबलपुर हवाई हड्डा नजदीक है।
नजदीकीय पर्यटन स्थल
अनहोनी गर्म कुंड के नजारे के साथ-साथ पातालकोट, चौरागढ़, जुन्नारदेव पहली पायरी, गुप्त महादेव, पंचमढ़ी, नागद्वारी आदि क्षेत्रों का भी आनंद लिया जा सकता है।







Story Loader