1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

ग्राम खैरीतायगांव में गुरुदेव सेवा मंडल द्वारा राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की 109 वीं जयंती ग्राम जयंती के रूप में मनाई गई।

2 min read
Google source verification
Diggy Kalyan ji

डिग्गी के श्रीकल्याण मन्दिर की व्यवस्थाएं सम्भालते अधिकारी।

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की जयंती पर निकाली शोभायात्रा
पारडसिंगा . ग्राम खैरीतायगांव में गुरुदेव सेवा मंडल द्वारा राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की 109 वीं जयंती ग्राम जयंती के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम में सुबह साफ सफाई की गई। सभी पुरुष-महिला भजन मंडल तथा गणमान्य लोगों ने प्रभात फेरी निकाली तथा तुकडोजी महाराज की शोभायात्रा निकाली। इसके बाद बाजार चौक खैरीतायगांव में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सभा का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित वक्ताओं ने तुकडोजी महाराज के जीवन एवं उनके स्वच्छ ग्राम व्यसन मुक्ति, अंधश्रद्धा निर्मूलन के कार्यों पर अपने- अपने विचार रखें। अंत में आरती राष्ट्र वंदना एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
मनाई जयंती
सौंसर . गुरुदेव सेवाश्रम सौंसर में संत तुकडोजी महाराज की जयंती ग्राम जयंती के रूप में मनाई गई। अनुयायियों ने सर्वप्रथम संत तुमडोजी महाराज के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में सेवाश्रम समिति अध्यक्ष मालिनी महाजन एवं सचिव वसंता चौधरी ने संत तुकडोजी के जीवनी पर प्रकाश डाला। किरण बत्रा, हरिभाऊ वरूडकर, कुसूम धोटे, भारती डुमने, डॉ. कडू, रवि दाभाडे उपस्थित रहे।
महाप्रसाद वितरण के साथ भागवत कथा का समापन
पांढुना . पंढरी वार्ड में विट्ठल रुक्मिणी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा एवं संकीर्तन सप्ताह का मंगलवार को समापन हुआ। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ लिया। इस दौरान हभ पारायण पांडुरंग बारपात्रे ने दही लाही
पर प्रवचन देकर लोगों से एकता का परिचय देने की अपील की। अंत में सभी श्रद्धालुओं को महा प्रसाद वितरित किया गया।
श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
दमुआ . स्व. शंकरराव तायवड़े की स्मृति में नई दफाई में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन सोमवार को हुआ। इन सात दिनों में प्रमुख व्यास पंडित शिवलहरी महाराज ने श्रद्धालुओं विभिन्न धार्मिक कथाए सुनाई। भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भगवान का बाल चरित्र का वर्णन करते हुए कृष्णाजन्म उत्सव, गोवर्धन पूजा अनुष्ठान के साथ इन्द्र गोपियों गोवर्धन की पूजा कर 56 (छप्पन) भोग लगाए गए। कथा का समापन पूर्णाहूति के साथ किया गया साथ ही श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Story Loader