10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडी प्रांगण में हंगामा : पहुंची एसडीएम, जानें वजह

सीसीआइ के रिजेक्ट किए कपास पर किसानों ने उठाए सवाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rajendra Sharma

•

Updated: 10 Jun 2020, 9:23 PM IST

sdm.jpg

छिदंवाड़ा/ (पांढुर्ना) दो दिनों से मैसेज के बिना ही अपनी उपज बेचने के लिए मंडी प्रांगण में डटे किसानों ने मंगलवार को हंगामा कर दिया। मंडी प्रबंधन सीसीआइ और किसान आमने सामने हो गए।
सीसीआइ का आरोप है कि किसानों के पंजीयन पर व्यापारी बड़ी संख्या में कपास बेचने के लिए पहुंच रहे जिनके कारण किसानों का नुकसान हो रहा है। इधर, किसानों का कहना है कि सीसीआइ खरीदी करने में लगातार देरी कर रही है जिससे उन्हें बिना मैसेज के ही कपास लेकर पहुंचना पड़ा। सोमवार को पहुंचे सौ से अधिक किसानों का कपास जब नहीं खरीदा जा सका तो मंगलवार को इन किसानों ने हंगामा कर दिया।
शिकायत मिलने पर एसडीएम मेघा शर्मा ने मंडी प्रांगण पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं। व्यापारियों के माल की खरीदी को लेकर खुद एसडीएम ने सचिव को खरीखोटी सुनाई। किसानों का वेरीफिकेशन किए बिना टोकन जारी नहीं कर खरीदी की व्यवस्था को गलत ठहराया। एसडीएम ने किसानों का कपास खरीदी में व्यावहारिकता को प्राथमिकता देने की बात कही। गौरतलब है कि मंडी प्रांगण में किसानों के रूप में व्यापारी अधिक डटे हुये है। महाराष्ट्र का कपास लेकर व्यापारी बड़े-बड़े वाहनों में पहुंच रहे है।
पंजीकृत किसानों के नाम पर सारा खेल खेला जा रहा है। बारिश के शुरू होने के बाद जिन किसानों का कपास खरीदना बाकी है वे किसान अब परेशान हो गए है। किसानों के रूप में पहुंचने वाले व्यापारियों पर अंकुश लगाने की मांग की जा रही है।