29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम के संवाद से विद्यार्थियों में उत्साह

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के होनहार और प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 4 Feb 2018, 5:19 PM IST

Communication with CM

मुख्यमंत्री से सीधा संवाद

जुन्नारदेव . माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के अंतर्गत ली जाने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों से शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रेरणा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सीधे रूबरू हुए।
दूरदर्शन के भोपाल केंद्र से प्रसारित इस कार्यक्रम को प्रदेश भर के विद्यालयों में विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते दिखाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के होनहार और प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी। साथ ही इस प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में एक क्लिक कर संपूर्ण प्रदेश में स्कॉलरशिप का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि अब शिक्षकों का प्रदेश में एकमात्र ही कैडर होगा। शिक्षकों के बीच की असमानता को प्रदेश शासन के द्वारा अब दूर किया जा रहा है। प्रेरणा संवाद के इस कार्यक्रम के आखिर में उन्होंने इस वर्ष के उत्तरार्ध में प्रारंभ होने वाली बोर्ड कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को उनके उत्तम परिणाम और उज्जवल भविष्य की कामना की। शासकीय माध्यमिक शाला मोरकुंड में प्रेरणा संवाद का आयोजन दूरदर्शन के भोपाल केंद्र से प्रसारित किए जा रहे इस प्रेरणा संवाद के कार्यक्रम का स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए सीधे प्रसारण की व्यवस्था शासकीय माध्यमिक शाला मोरकुंड में की गई थी। यहां पर स्कूल के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के प्रेरणा संवाद कार्यक्रम का पूर्ण रूप से आनंद लिया और मुख्यमंत्री के द्वारा कही गई बातों को आत्मसात भी किया। इस दौरान प्राचार्य मनोज श्रीवास्तव सहित समस्त शालेय स्टॉफ उपस्थित था।

बच्चों को बांटे पुरस्कार
अमरवाड़ा ञ्च पत्रिका. परख शिक्षण समिति अमरवाड़ा द्वारा संचालित संस्था नवदीप हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने विगत दिवस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रथम स्थान अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रमाण-पत्र संस्था के प्राचार्य युगल किशोर जायसवाल के हस्ते प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य स्तरीय बालरंग महोत्सव में अक्षिता जायसवाल, आकृति यादव एवं उनके साथियों द्वारा फोक डांस में प्रथम, साक्षी कुंवारे निबंध में प्रथम ओम मिश्रा योग में प्रथम रहे थे। इसी तारतम्य में रेडक्रॉस स्काउट गाइड मार्च पास्ट के विद्यार्थियों को एवं अन्य विधाओं में राज्य एवं सम्भाग स्तर में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त विद्यार्थियों एवं कार्यक्रम प्रभारियों को शाला प्रबंधन द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया ।