30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किस्त न डलने से रुका मकानों का निर्माण

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर में निर्माणधीन मकानों के हितग्राहियों के खाते में किस्त नहीं डलने से मकान का निर्माण कार्य रुक गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 6 Feb 2018, 7:00 AM IST

Construction of houses halted without installment

Construction of houses halted without installment

प्रधानमंत्री आवास योजना...
किस्त न डलने से रुका मकानों का निर्माण
अमरवाड़ा. प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर में निर्माणधीन मकानों के हितग्राहियों के खाते में किस्त नहीं डलने से मकान का निर्माण कार्य रुक गया है। हितग्राहियों के अनुसार प्रथम और दूसरी किस्त तो मिल गई। कार्य की प्रोग्रेस देखकर उन्हें तीसरी किस्त एक लाख मिलना है लेकिन तीसरी किस्त मकान निर्माण होने के 3 महीने बाद भी नहीं मिली। लोगों के मकान में लेंटर डल चुका है तो किसी का कार्य लेंटर तक पहुंच गया है। हितग्राहियों ने तीसरी किस्त के इंतजार में निर्माण कार्य रुकवा दिया है। अब कुछ परिवार खुले आसमान के नीचे तिरपाल लगाकर गुजारा कर रहे है। तो कुछ किराए के मकानों में रहे रहे है। हितग्राही के कई परेशानियोंं से गुजर रहे है। किस्त के लिए वे नगर पालिका के चक्कर ही काट रहे हैं। हितग्राहियों का कहना है कि तीसरी किस्त जल्द ही खाते में डल जाती तो हम निर्माण कार्य चालू करके घर में शिफ्ट हो जाते । अधूरे मकान निर्माण के कारण कई परिवार में शादियां भी हैं लेकिन मकान पूर्ण नहीं होने के कारण उन्हें शादी की तिथि आगे बढ़ानी पड़ रही है। संबंधित अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
आखिर कब डलेगी तीसरी किस्त
तीसरी किस्त कब डलेगी यह वाक्य नगरपालिका पहुंच रहे प्रत्येक हितग्राही संबंधित अधिकारियों से कर रहे है लेकिन उन्हें उचित जवाब नहीं मिल रहा संबंधित धिकारी केवल आश्वासन ही दे रहे हैं। इसका जवाब उनके पास भी नहीं है। निर्माणाधीन मकान के हितग्राही मुख्य मार्ग, चौराहे पर पर्दे और तिरपाल लगा कर रह रहे है। वहीं जनप्रतिनिधि भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बड़कुही में पानी की किल्लत

परासिया. बड़कुही नगर में पानी का संकट गहरा़ गया है। पीएचई विभाग लगभग एक माह पूर्व से वेकोलि टंकी को पानी नहीं देने से हालात और खराब हो गए है। नगर परिषद के पास पानी सप्लाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण जल संकट से निराकरण के लिए कार्ययोजना बनाकर अतिरिक्त राशि की मांग प्रशासन से करने की कवायद चल रही है।
नगर के वार्डों में वर्तमान में नलों से लगभग दस से बारह दिनो के अंतराल में पानी मिल रहा है। इस संबंध में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल पानी सप्लाई की व्यवस्था बनाने की मांग की गई है। नल कनेक्शन लेने के लिए आवेदन लोक सेवा गारंटी केन्द्र परासिया में जमा करना पडता है जिसका निराकरण एक माह बाद होता है इसको लेकर भी लोग परेशान है।
नगर अध्यक्ष निसार अहमद, पूर्व पार्षद अमूल राव, पूर्व नप अध्यक्ष पूॢणमा बेले, पार्षद शहजाद खान, गोपाल संभारे, संजय राय, रानी खान, रामेश्चर कोल्हे ने बताया कि पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है लेकिन परिषद द्वारा कोई उपाय नहीं किए जा रहे है। एल्डर मैन राजू पवार ने कहा कि मंगलवार को परिषद की बैठक में पेयजल को लेकर चर्चा की जाएगी और प्रस्ताव पारित कर उचित व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जाएगा।